{"_id":"6467c16266f918c88c036d8b","slug":"18-selected-schools-will-get-two-crore-rupees-under-pmshree-scheme-pratapgarh-news-c-3-1-134124-2023-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पीएमश्री योजना के तहत चयनित 18 स्कूलों को मिलेंगे दो-दो करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पीएमश्री योजना के तहत चयनित 18 स्कूलों को मिलेंगे दो-दो करोड़ रुपये
Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 20 May 2023 12:05 AM IST
सार
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के पहले चरण में 18 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों को दो-दो करोड़ रुपये मिलेंगे, जिससे स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक कंप्यूटर लैब और साइंस लैब आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
पीएम श्री योजना।
- फोटो : social media
विस्तार
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के पहले चरण में 18 सरकारी स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों को दो-दो करोड़ रुपये मिलेंगे, जिससे स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक कंप्यूटर लैब और साइंस लैब आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
पीएमश्री योजना के तहत स्कूलों के बुनियादी ढांचे में बड़ा बदलाव करने की तैयारी है। स्कूलों को आधुनिक बनाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग के जिले के 17 स्कूलों और माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक स्कूल का चयन किया गया है। जिले के 17 विकास खंडों में एक-एक स्कूल का चयन किया गया है। इन स्कूलों में कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय के साथ ही बालक -बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
बच्चों में शोध करने की क्षमता विकसित करने के लिए डिस्कवरी ओरिएंटेड और लर्निंग सेंट्रिक टीचिंग मेथड शुरू की जाएगी, जिससे स्कूल बैग का बोझ कम होगा। पीएमश्री योजना में सरकारी स्कूलों के चयन के लिए जो मानक निर्धारित किए गए हैं, उनमें प्राथमिक (कक्षा 1 से 5 और 1 से 8) और माध्यमिक स्तर के (कक्षा 6 से 12) शामिल हैं।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के 17 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक स्कूल का चयन पीएमश्री योजना के तहत किया गया है। इन स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए जल्द ही दो-दो करोड़ रुपये मिलेंगे। - भूपेंद्र सिंह, बीएसए
चयनित स्कूलों के नाम
ब्लाक का नाम -- -- स्कूल का नाम -- - कक्षा
लक्ष्मणपुर -- - कंपोजिट स्कूल सरायआनादेव 1-8
लालगंज -- -- कंपोजिट स्कूल तारापुर 1-8
मंगरौरा -- - कंपोजिट स्कूल कंजास 1 -- 8
मानधाता -- - कंपोजिट स्कूल नारायणगंज 1 -- 8
पट्टी -- - कंपोजिट स्कूल मेंहदिया 1 -- 8
सदर -- - कंपोजिट स्कूल सुखपालनगर 1 -- 8
रामपुरसंग्रामगढ़ -- कंपोजिट स्कूल विजयीमऊ 1-8
संडवा चंद्रिका -- -- प्राइमरी स्कूल अधारपुर 1-5
शिवगढ़ -- -- कंपोजिट स्कूल मुरारपट्टी 1-8
आसपुरदेवसरा -- -- कंपोजिट स्कूल आमापुर 1-8
बेलखरनाथधाम -- -- प्राइमरी स्कूल पयागपुर औरिस्ता 1-5
बाबागंज -- -- कंपोजिट स्कूल गजाधरपुर 1-8
सांगीपुर -- -- -- प्राइमरी स्कूल अठेहा 1-5
बिहार -- - कंपोजिट स्कूल सराय साईधान 1 -- 8
गौरा -- - कंपोजिट स्कूल घीनापुर 1-8
कालाकांकर -- -- प्राइमरी स्कूल शेखपुर धानापुर 1-5
कुंडा -- -- -- कंपोजिट स्कूल ताजपुर 1 -- 8
प्रतापगढ़ -- -- - जीआईसी प्रतापगढ़ 6-12