फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सवा लाख बच्चों के लिए खुशखबरी, मिलेगा पका-पकाया भोजन

सवा लाख बच्चों के लिए खुशखबरी, मिलेगा पका-पकाया भोजन

Tue, 12 Feb 2019 07:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
सवा लाख बच्चों के लिए खुशखबरी, मिलेगा पका-पकाया भोजन
सवा लाख बच्चों के लिए खुशखबरी, मिलेगा पका-पकाया भोजन
विज्ञापन

3243 आंगनबाड़ी केंद्रों पर फिर प्रारंभ होगी हौसला पोषण मिशन योजना
कुपोषण को दूर करने के लिए, शासन ने उठाया कदम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के 3243 आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित 1,29,720 नौनिहालों के लिए खुशखबरी है। एक मार्च से इन बच्चों को पका-पकाया भोजन मिलेगा। शासन ने कनवर्जन कास्ट के लिए 77.82 लाख रुपये खाते में स्थानान्तरित कर दिया गया है। इसी माह के अंत तक राशन पहुंचते ही योजना का शुभारंभ हो जाएगा।

जिले से कुपोषण को दूर करने के लिए शासन ने एक बार फिर हौसला पोषण मिशन प्रारंभ करने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में 26,895 कुपोषित और 16,452 बच्चे अतिकुपोषित है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 1,29,720 बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने के लिए अब बच्चों को पका-पकाया भोजन परोसा जाएगा। सभी केंद्रों पर पौष्टिक भोजन मुहैया कराने के लिए कनवर्जन कास्ट के रुप में मिले 77.82 लाख रुपये खाते में भेज दिए गए हैं, जबकि राशन आने का इंतजार है। फिलहाल विभाग की इस पहल से उन बच्चों को काफी राहत मिलेगी,जो गरीबी का दंश झेलकर पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों को सिर्फ पका-पकाया भोजन ही नहीं मिलेगा, बल्कि दूध और फल भी नियमित रुप से मिलेगा। सपा कार्यकाल में कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाने के लिए योजना प्रारंभ की थी, मगर योगी सरकार के सत्ता में आते ही योजना समाप्त कर दी गई थी। मगर विभागीय समीक्षा में योजना उपयोगी नजर आने पर एक बार फिर प्रारंभ करने की पहल की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव ने बताया कि योजना एक मार्च से पूरे जिले में प्रारंभ हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed