फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   11 मदरसों सहित 37 स्कूलों ने रूबेला टीकाकरण से किया इनकार

11 मदरसों सहित 37 स्कूलों ने रूबेला टीकाकरण से किया इनकार

Sun, 16 Dec 2018 02:31 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
11 मदरसों सहित 37 स्कूलों ने रूबेला टीकाकरण से किया इनकार
प्रतापगढ़। जनपद के 11 मदरसों सहित 37 विद्यालयों ने मिजिल्स रूबेला टीकाकरण में सहयोग करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। अपने विद्यालय में पढने वाले छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराने से साफ इनकार कर दिया है। सीएमओ ने विद्यालय प्रबंधकों की मनमानी की जानकारी डीएम को दी। डीएम ने बीएसए को ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देश दिया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर इन दिनों विद्यालयों में बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीका लगाया जा रहा है। 17 दिनों के भीतर स्वास्थ्य विभाग ने महज 43 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया है। सीएमओ ने बताया कि एमआर टीकाकरण 31 दिसंबर तक ही चलेगा। योगी सरकार बाजार में बिकने वाले मिजिल्स रूबेला का टीका मुफ्त में लगवा रही है। शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को 12 लाख 26 हजार 863 बच्चों को टीकाकरण करने के लिए टारगेट दिया है। 18 दिनों में महज 43 प्रतिशत यानी चार लाख 89 हजार 552 बच्चों को ही टीका लग सका। विद्यालय भी टीकाकरण में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिले के 37 विद्यालय ऐसे हैं जिनके प्रबंधकों ने अपने यहां कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराने से इनकार कर दिया है। सीएमओ ने इसकी जानकारी डीएम को दी। डीएम ने बेसिक शिक्षाधिकारी को इन विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


इन विद्यालयों के छात्रों को नहीं लगा टीका
परियावा इंटर कॉलेज, कृष्णा पब्लिक स्कूल कालाकांकर, इस्लामिक मदरसा परियावां, ज्योति प्रसाद माध्यमिक विद्यालय, आरएस पब्लिक स्कूल, परियावां जूनियर हाईस्कूल, आरएसपी स्कूल, बीएसएसआईसी जनवामऊ, अरबिया मदरसा, उदय प्रताप इंटर कॉलेज, महारानी लक्ष्मीबाई बालिका विद्यालय, मदरसा दारूम उलूम मदरसा वैश्यपुर, मदरसा धरमपुर, स्माइल शहीद मदरसा चंघीपुर, इंदादुल मदरसा, सिराज अजीत स्कूल, प्राथमिक विद्यालय और मदरसा मानधाता, प्रोगे्रसिस पब्लिक स्कूल, मॉडल नर्सरी स्कूल बेगमवार्ड, अलमसूद स्लामिया बलीपुर, सप्पार पब्लिक स्कूल आजाद नगर, सेंटक्रासिंग मदर स्कूल, जामिया नुरूल इस्लाम स्कूल विवेक नगर, लकुरी प्राथमिक विद्यालय, एसडी पब्लिक स्कूल रामपुर, प्राथमिक विद्यालय नया का पुरवा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिजिल्स रूबेला टीकाकरण के लिए जनपद भर के स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालयों में पहुंचकर टीकाकरण कर रही है। जनपद के 11 मदरसे समेत 37 विद्यालयों के प्रबंधकों ने टीकाकरण कराने से इनकार कर दिया है। इसकी शिकायत डीएम से की गई। डीएम ने तत्काल इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मान्यता रद्द करने के लिए बीएसए को कहा है।

एके श्रीवास्तव, सीएमओ।

विद्यालय परिसर में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान चलाने से स्वास्थ्य विभाग को रोक लगाने वाले विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस भेजा गया है। उनसे जवाब मांगा गया है। यदि तीन दिनों के अंदर में टीम को बुलाकर टीका नहीं लगवा रहे हैं तो मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed