फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   घरवालों को कमरे में बंदकर 13 लाख की चोरी

घरवालों को कमरे में बंदकर 13 लाख की चोरी

Sun, 18 Nov 2018 08:27 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
घरवालों को कमरे में बंदकर 13 लाख की चोरी
फोटो-
विज्ञापन

घरवालों को कमरे में बंद कर 13 लाख की चोरी
संडौरा व थाहीपुर में चोरों ने खंगाला दो लोगों का घर
आलमारी व अटैची में रखे थे जेवरात, सुबह हुई चोरी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। घरवालों को कमरे में बंद कर चोरों ने दो घरों से 13 लाख के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह लोगों को घटना की जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के थाहीपुर निवासी जगदीश नारायण पांडेय के घर में शनिवार की रात चोर घुस गए। इसके बाद भीतर सो रहे परिवारीजनों को कमरे में बंद कर दिया। फिर दूसरे कमरे का ताला तोड़कर चोर भीतर घुसे और आलमारी व अटैची का लॉक तोड़कर मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, हार, पायल समेत सात लाख के जेवरात व 20 हजार रुपये समेटकर चलते बने। रविवार की सुबह लोग सोकर उठे तो बाहर से दरवाजा बंद था। मोबाइल से पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। घर के सामान-अस्त व्यस्त पड़े थे। घर में चोरी देख लोग दंग रह गए। इसी थाना क्षेत्र के संडौरा नंदलाल का पुरवा निवासी राकेश तिवारी के घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर करीब छह लाख के जेवरात (चेन, मंगलसूत्र, हार, अंगूठी, पायल, कर्धनी, माथाटीका, झुमका) और 10 हजार रुपये चुराकर भाग निकले। सुबह जानकारी होने पर परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। रानीगंज एसओ ने बताया कि घटना को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है। उनका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट-----
पेड़ के सहारे घर में घुसे चोर
रानीगंज थाना क्षेत्र के संडौरा निवासी राकेश तिवारी के घर में घुसने के लिए चोरों ने पेड़ का सहारा लिया। पेड़ के सहारे मकान की छत पर पहुंचे चोर नीचे उतरे और कमरे का ताला तोड़कर चोर जेवरात व नगदी उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed