फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फोटो---16 18-50-26

फोटो---16 18-50-26

Sun, 11 Jun 2017 06:56 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो---16 18-50-26
लालगंज। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने तहसील मुख्यालय पर वकीलों व वादकारियों के लिए क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से वाटर कूलर की सौगात दी। इसके लग जाने से अब शुद्ध व शीतल जल लोगों को मुहैया हो सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र व संचालन महामंत्री संदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन


रविवार को लालगंज में सांसद प्रमोद तिवारी ने मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस फायरिंग में मारे गए सात किसानों की घटना को निर्ममता व नरसंहार ठहराया है। कहा कि वहां के किसानाें पर लाठी चार्ज सरकार तंत्र के लिए दिए गए कोर्ट के दिशा निर्देशों का उलंघन बताया। इस घटना से देश के किसानों में उबाल व्याप्त है, जिसे लाठी व गोली के बल पर दबाए जाने की बीजेपी कुचक्र रच रही है। श्री तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसानों की आवाज को गंभीरतापूर्वक लेते हुए पिछली कांग्रेस सरकार की तरह ही किसानों का कर्जा माफ किए जाने की जोरदार वकालत की। उन्होने केंद्र सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि जब यह सरकार पूंजीपतियों को एक लाख साठ हजार करोड़ रूपए तक कर्ज माफ कर सकती है तो देश के किसानाें का सिर्फ एक लाख करोड़ रूपए माफ करने से पीछे क्यूं हट रही है। प्रमोद ने आरोप लगाया कि भाजपा कर्जमाफी की बात कर देश के किसानों के साथ धोखा व छलावा कर रही है।
विज्ञापन


सांसद ने उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब जनता के लिए कोर्ट से मिलने वाली चीनी व केरोसिन तेल की सुविधा बंद किए जाने के सरकार के निर्णय पर पुर्नविचार करने की मांग की है। कहा कि इस सुविधा से गरीब जनता को सीधा लाभ मिलता था और अब सरकार के फैसले से लोगों का करारा झटका लगा है। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, अजय शुक्ल, लाल राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, शैलेंद्र मिश्र, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में रविवार की शाम सात छह बजे गांधी इंटर कालेज सांगीपुर में प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय के संयोजन में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में भी सांसद प्रमोद तिवारी शामिल हुए। यहंा बड़ी तादात में जुटे रोजेदारों से उन्होने गले मिलकर रमजान माह की मुबारकबाद सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की गोली से हुई किसानों की मौत निर्मम नरसंहार
राज्यसभा सांसद ने कहा, मोदी सरकार किसानों से कर रही धोखा
तहसील में वाटर कूलर का किया लोकार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed