फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1.65 lakh students of the district to appear in the examination

Pratapgarh News: परीक्षा पे चर्चा में शामिल होंगे जिले के 1.65 लाख विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
1.65 lakh students of the district to appear in the examination
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने जिले के कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विद्यार्थी, अभिभावक व शिक्षक 14 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिले के 1.65 लाख विद्यार्थियों को कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के मानसिक दबाव को कम करने के लिए पीएम परीक्षा संबंधी समस्याओं, तैयारी एवं अच्छे अंक लाने के विषय में छात्रों से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डीआईओएस ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आठवां संस्करण नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। पोर्टल पर जाकर विद्यार्थी व शिक्षक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। इसके बाद बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित जवाब विद्यार्थी व शिक्षक देंगे। चयनित विद्यार्थी व शिक्षक नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने के लिए पोर्टल पर आवेदक को अपना ब्योरा दर्ज करना होगा। पांच प्रश्न पूछे जाएंगे, चार विकल्प दिए जाएंगे। सही उत्तर का चयन करने के बाद इसे सबमिट करना होगा। सभी विद्यालयों को पत्र जारी कर दिया गया है। 14 जनवरी तक आवेदन होंगे। जिले में 1.65 लाख आवेदन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed