{"_id":"5c8d398ebdec2213ea538426","slug":"161552759182-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण मतदान होने पर प्रधान और सचिव होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण मतदान होने पर प्रधान और सचिव होंगे सम्मानित
विज्ञापन
प्रतापगढ़। डीएम मार्कंडेय शाही ने कहा है कि जिस बूथ पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान होगा, उस गांव के प्रधान और सचिव को चुनाव के बाद सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में इसके लिए 50-50 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। उन्होंने गांव के प्रधानों और सचिवों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आह्वान किया है।
जिले के कौशांबी क्षेत्र के कुंडा और बाबागंज विधानसभा का चुनाव छह मई और पांच विधानसभा का चुनाव 12 मई को होगा। डीएम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस वर्ष पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान में लंबा समय होने के कारण विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही कहा है कि जिन बूथों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान होगा, उस गांव के प्रधान और सचिव को जिले में कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित किया जाएगा। डीएम की इस पहल से जिले के प्रधान और सचिव मतदान प्रतिशत बढ़ाने के साथ ही पूरी ताकत झोंक कर शांतिपूर्ण मतदान कराने का प्रयास करेंगे।
गांव-गांव वीवीपैट की दी जा रही जानकारी
पट्टी इलाके के भदवछ में शनिवार को तहसीलदार पट्टी अजीत सिंह ने ग्रामीणों को मतदान करने तथा वीवीपैट की जानकारी दी। मतदाताओं से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। तहसीलदार ने बताया कि प्रतिदिन गांवों में चौपाल लगाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
रहवई गांव में हुई जागरूकता गोष्ठी
कुंडा इलाके के रहवई गांव में तहसीलदार रामजनम यादव ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि आपका एक मत किसी की किस्मत का फैसला कर सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मतदान में हिस्सा लेना चाहिए। एसएस संस्था के बैनर तले आयोजित मतदाता जागरूकता गोष्ठी में डा. बृजेश कुमार वर्मा ने कहा कि संसद के लिए अपना प्रतिनिधि चुनने का अवसर पांच साल के बाद आता है। इस मौके पर वर्षा देवी, कंचन मौर्य, सीमा केसरवानी, विद्या देवी, ज्योति, दुर्गा गौतम, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।