फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चेयरमैन पर 22 व सभासद के लिए हुए 85 नामांकन

चेयरमैन पर 22 व सभासद के लिए हुए 85 नामांकन

Mon, 06 Nov 2017 07:42 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
चेयरमैन पर 22 व सभासद के लिए हुए 85 नामांकन
लालगंज। पहली बार हो रहे नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद पर 22 व सभासद के लिए 85 नामांकन पत्र दाखिल हुए। अंतिम दिन कांग्रेस, भाजपा, बसपा समेत तेरह प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों की उमड़ी भीड़ को काबू में करने में पुलिस को पसीना छूट गया। प्रत्याशियों के समर्थकों के आमने सामने होने के दौरान जमकर नारेबाजी से अफरातफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


लालगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद पहली बार हो रहे निकाय चुनाव के आखिरी दिन सोमवार को विभिन्न राजनैतिक दलों समेत निर्दल प्रत्याशियों ने अध्यक्ष व सभासद के लिए जमकर नामांकन किया। नगर पंचायत से कांग्रेस के टिकट पर चेयरमैन पद की उम्मीदवार अनीता पत्नी संतोष दुबे ने समर्थकों के साथ घर से नामांकन स्थल तक पैदल जुलूस के शक्ल में पहुंची और चार सेटों में अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग आफीसर कोमल यादव को दिया। इनके साथ शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी, सांसद प्रमोद के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, बृजेश द्विवेदी आदि रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चेयरमैन पद पर तारा देवी पत्नी राजेश कुमार ने समर्थकों के साथ तहसील पहुंचकर नामांकन पत्र भरा।
विज्ञापन


बहुजन समाज पाटी की उम्मीदवार ज्ञानमती पत्नी राजेंद्र मौर्य सादगी के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करने रिटर्निंग आफीसर के चैंबर में पहुंची। चेयरमैन के लिए निर्दल प्रत्याशी इंदु सिंह पत्नी सूबेदार देवेंद्र सिंह के नामांकन में भी बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से जीनत बानो पत्नी खालिक अहमद ने भी नामांकन पत्र आरओ को सौंपा। साथ ही चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मिथलेश सिंह पत्नी अंजनी सिंह, राजपति पत्नी रामजश, किरन पत्नी ज्ञानचंद्र मोदनवाल, मुमताज बानो पत्नी शफीक खान, नूपुर सिंह पत्नी पुष्पेंद्र सिंह, ममता पत्नी राजेश, निर्दोष कुमार पत्नी वीरेंद्र व कमला देवी सरोज पत्नी मुन्नीलाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के अंतिम दिन 13 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर पर्चा भरा। इससे पहले नौ प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। अब चेयरमैन पद के लिए कुल 22 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सभासद के लिए विभिन्न वार्डों से 18 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके लिए पहले 67 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस तहर से सोलह वार्डों के लिए अब कुल 85 प्रत्याशी सभासद के पद पर मैदान में आ चुके हैं। सोमवार को नामांकन के दौरान समर्थकों का हुजूम संभालने में पुलिस को पसीना छूट गया। समर्थकों के आमने सामने होने से अफरातफरी का माहौल बन गया। यह देख पुलिस को भीड़ के बीच आना पड़ा और समझाबुुझाकर समर्थकों की नारेबाजी बंद कराई। लेकिन बीच-बीच में उत्साहित समर्थक अपने प्रत्याशी को बीच में पाकर नारेबाजी करने लगते थे। नामांकन के दौरान दिनभर तहसील के आसपास समर्थकों को जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed