{"_id":"596618dd4f1c1b197a8b4aac","slug":"161499863261-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सियां नहीं मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सियां नहीं मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हंगामा
Updated Wed, 12 Jul 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सदर ब्लाक में बुधवार को उस समय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया, जब उन्हें बैठने के लिए कुर्सियां नहीं मिलीं। इसके बाद भी अधिकारी नहीं चेते, ट्रेनिंग में कुछ महिलाओं ने कुर्सी और कुछ ने जमीन पर बैठकर प्रशिक्षण लिया, तो कुछ कार्यकर्ता बाहर टहलती रहीं।
आंगनबाड़ी केंद्रों की निगहबानी के लिए लखनऊ में मेगा काल सेेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर से आने वाली कॉल से क्या प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी जानकारी देने के लिए बुधवार को सदर ब्लाक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। कार्यकर्ता जब ब्लाक पहुंचीं, तो गिनी चुनी कुर्सियां रखी हुई थीं। जो पहले पहुंचा कुर्सी पर बैठ गया, बाद में आने वाली कार्यकर्ता पीछे खड़ी हो गईं। कुछ देर वह कुर्सी आने की प्रतीक्षा करती रहीं, मगर जब बीडीओ ने नहीं मंगाया, तो वह हंगामा करने लगीं।
सीडीपीओ नवीन चंद्र यादव ने समझा -बुझाकर शांत कराया। ट्रेनिंग में कुछ कुर्सी पर, कुछ जमीन पर और कुछ आंगनबाड़ी सभागार के बाहर टहलती रहीं। बीडीओ अनिरुध्द सिंह ने बताया कि बरसात होने के कारण कुछ अव्यवस्था हो गई थी।
विज्ञापन
चित्र---02,03,04
कुर्सियां नहीं मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हंगामा
आधी कुर्सी, आधी जमीन पर बैठी रहीं कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो