फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कोटेदार की मनमानी के चलते नहीं मिल रहा है राशन

कोटेदार की मनमानी के चलते नहीं मिल रहा है राशन

Tue, 18 Jun 2019 08:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार की मनमानी के चलते नहीं मिल रहा है राशन
कोटेदार की मनमानी के चलते नहीं मिल रहा है राशन
विज्ञापन

कोहंडौर (ब्यूरो)। मंगरौरा विकास खंड के रामापुर गांव के कोटेदार की मनमानी के चलते पात्रों को राशन नहीं मिल रहा है। प्रधान ने कोटेदार की मनमानी की शिकायत डीएम से कर जांच कराने की मांग की है। मंगरौरा गांव के प्रधान मिथलेश पाठक ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के लाभार्थियों को बगैर राशन बांटे ही खारिज कर दिया जाता है। गांव के लोग जब राशन लेने दुकान पर जाते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। उन्होंने पूरे मामले की जांचकर दोषी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बिजली की समस्या के लिए 1912 और 1076 पर करें शिकायत
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। डीएम मार्कण्डेय शाही ने बिजली उपभोक्ताओं को अवगत कराया है कि बिजली संबंधी किसी भी समस्या के लिए वह टोल फ्री नंबर 1912 और मुख्यमंत्री पोर्टल पर टोल फ्री नंबर 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन


चित्र-------
हैंडपंप रीबोर नहीं कराने पर ईओ का वेतन रोकने के निर्देश
63 केवीए का ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा होने पर एसडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश
पट्टी तहसील दिवस में 324 शिकायतों में छह का मौके पर निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/पट्टी। पट्टी टाउन एरिया में स्थित हैंडपंप का छह माह से रीबोर नहीं कराया जा रहा है। टाउन एरिया के लल्ला सिंह द्वारा यह शिकायत डीएम से करने पर उन्होंने ईओ के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के साथ ही दो दिन के अंदर रीबोर कराने को कहा। इधर 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जमीन पर रखने की शिकायत करने पर डीएम ने अधीक्षण अभियंता से एसडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को कहा है। मंगलवार को पट्टी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 324 शिकायतें आईं, जिसमें छह शिकायतों का निस्तारण करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य आयुक्त की चौपाल से खाली होने के बाद डीएम मार्कण्डेय शाही पट्टी तहसील दिवस में जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे। पठखौली गांव निवासी अधिवक्ता विजय कुमार ने डीएम से बताया कि गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा हुआ है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। डीएम ने अधीक्षण अभियंता से जांच करने के साथ ही एसडीओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने को कहा है। पट्टी नगर की रहने वाली स्नेहलता द्वारा डीएम से बहू के उत्पीडन की शिकायत करने पर प्रभारी कोतवाल को बुलाकर कार्रवाई करने को कहा। मदाफरपुर निवासी विपिन जायसवाल के सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करने पर तहसीलदार को फटकार लगाते हुए अविलंब खाली कराने को कहा है। डीएम ने अफसरों से मौके पर जाकर निस्तारण करने को कहा है। उन्होंने कहा कि निस्तारित शिकायतों की जांच के लिए भी टीम बनाई जा रही है। मंगलवार को कुल 324 शिकायतें आईं, जिसमें छह शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सबसे अधिक राजस्व विभाग की 123 शिकायतें आईं। पुलिस विभाग की 60, विकास विभाग 35, शिक्षा और समाज कल्याण की पांच-पांच शिकायतें प्रस्तुत की गईं।


समायोजन के लिए जल्द मांगा जाएगा आवेदन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों को एक ब्लाक से दूसरे ब्लाकों में तैनाती के लिए अब अधिक दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। पारस्परिक समायोजन के लिए विभाग ने जल्द ही आवेदन मांगने की तैयारी की है। शासन ने 15 जुलाई तक समायोजन करने का समय दिया है, इसलिए बीएसए निश्चित समय में ही यह कार्रवाई पूरा करना चाहते हैं। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही इच्छुक लोगों से आवेदन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed