{"_id":"5cebf438bdec220717716958","slug":"155896740112214-pratapgarh-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से 214 स्कूलों में प्रारंभ होगी इंग्लिश मीडियम पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई से 214 स्कूलों में प्रारंभ होगी इंग्लिश मीडियम पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाई से 214 स्कूलों में शुरू होगी इंग्लिश मीडियम पढ़ाई
पहले चरण में 124 और दूसरे चरण में चयनित किए गए हैं 90 स्कूल
शिक्षकों की तैनाती के लिए इसी सप्ताह में जारी होगा विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कान्वेंट स्कूलों की टक्कर लेने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। जुलाई से जिले के 214 स्कूलों में इंग्लिश मीडियम पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी तेज पकड़ती जा रही है। शिक्षकों के आवेदन लेने के लिए विभाग इसी सप्ताह विज्ञापन जारी करेगा।
कान्वेंट स्कूलों से बराबरी करने के लिए पिछले वर्ष जिले में 132 इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले गए थे। इन स्कूलों की सिर्फ सूरत ही नहीं बदली, बल्कि बच्चों की संख्या में दोगुना वृद्धि हो गई। इन स्कूलों की सफलता को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 124 और दूसरे चरण में 90 स्कूलों का चयन करके इंग्लिश मीडियम पढ़ाई प्रारंभ करनी है। फिलहाल इन स्कूलों का संचालन एक अप्रैल से प्रारंभ होना था, मगर आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के कारण अब शिक्षकों का चयन नहीं हो पाया। फिलहाल अब विभाग इन स्कूलों के संचालन में कोई देरी नहीं करना चाहता है। विभाग ने जो तैयारी की है, उसके मुताबिक इसी सप्ताह में शिक्षकों से आवेदन लेने के लिए विज्ञापन जारी होगा और जून माह में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू करके शिक्षकों को तैनाती कर दी जाएगी। एक जुलाई को जब स्कूल खुलेंगे, तो बच्चों को इंग्लिश मीडियम की पुस्तकें और पढ़ाई का दौर प्रारंभ हो जाएगा। विभाग की इस पहल से निश्चित रूप से बेसिक शिक्षा की गिरती साख जहां मजबूत होगी, वहीं नर्सरी स्कूलों में सीधी प्रतिस्पर्धा होगी। बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हो रहा यह प्रयास सार्थक साबित हो सकता है।
इंग्लिश मीडियम स्कूलों का चिंहित कर लिया गया है। 124 स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करने के लिए पूर्व में आवेदन लिया जा चुका है, 90 स्कूलों के लिए इसी सप्ताह में विज्ञापन जारी किए जाएंगे। जून माह के अंतिम सप्ताह में तैनाती दे दी जाएगी और एक जुलाई से पठन-पाठन प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
अशोक कुमार सिंह, बीएसए