{"_id":"5ce98166bdec2207836091ac","slug":"155880693617-pratapgarh-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार आपरेशन किया, हजारों खर्च कराए, नहीं ठीक हुई बीमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार आपरेशन किया, हजारों खर्च कराए, नहीं ठीक हुई बीमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार आपरेशन किया, हजारों खर्च कराए, नहीं ठीक हुई बीमारी
परेशान होकर थाने में शिकायत करने पहुंचा पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। चिकित्सक ने एक मर्ज को ठीक करने के लिए दो बार आपरेशन किया। इसके बाद भी बीमारी दूर नहीं हुई। दोनों बार में 50 हजार से अधिक का खर्च आ गया। इससे परेशान पीड़ित ने थाने में पहुंचकर शिकायत की। हालांकि वहां से उसे सीएमओ के पास भेज दिया गया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के उसरहा मिरिया गांव निवासी रामसूरत की पत्नी कंचन को आए दिन ब्लीडिंग होती रहती थी। इलाज के लिए वह उसे लेकर कुंडा सीएचसी आया था। सीएचसी में किसी ने उसे एक चिकित्सक से मिलवाया। चिकित्सक ने उसे अपने नर्सिंगहेाम पर बुलाया। इसके बाद चिकित्सक ने आपरेशन करके उसका गर्भाशय निकाल दिया। कुछ दिन बीतने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बल्कि उसे एक और बीमारी ने घेर लिया। बाद में फिर से चिकित्सक को दिखाया गया तो उसने बताया कि उसके पेट में गलत जगह कैची लग गई है। एक बार फिर से आपरेशन करना पड़ेगा। दो बार आपरेशन के दौरान रामसूरत के 50 हजार रुपये से अधिक खर्च हो गए। इसके बाद उसकी पत्नी की बीमारी ठीक नहीं हुई। इसके बाद फिर से चिकित्सक को दिखाया गया तो उसने इलाहाबाद में दिखाने की सलाह दी। इससे परेशान रामसूरत ने थाने में पहुंचकर तहरीर दी। मामला थाने से संबंधित होने पर कोतवाल ने उसे सीएमओ के पास जाने की बात कही।
दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाला
कुंडा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी विक्रमपुर गांव निवासी रीता देवी सरोज पत्नी अमृतलाल की शादी 2014 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार उसकी सास, ससुर, देवर व देवरानी उससे एक लाख नकद और फ्रिज टीवी की मांग करते रहे। प्रताड़ना के कारण वह दो साल अपने मायके महमूदपुर सोहाग में रही। पारिवारिक न्यायालय के आदेश पर वह फिर से ससुराल आई। इसके बाद भी दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का सिलसिला चलता रहा। मारपीट से तंग आकर महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
नहर टूटने से दर्जनों किसानों की फसल डूबी
कुंडा (ब्यूरो)। नहर टूटने से कई किसानों की फसल डूब गई। देर रात तक सूचना देने के बाद भी नहर बंध नहीं पाई थी।
मानिकपुर क्षेत्र के दमनपट्टी और जिरवा बाग के बीच बडग़ो माइनर टूट गई। इससे पानी किसानों के खेतों में भर गया। क्षेत्र के अवधेश पांडेय, राजेंद्र कुमार, अर्जुन प्रसाद, मुन्ना पांडेय, सूबेदार पांडेय, सुरेश पटेल, फूलचंद्र, सुभाष आदि किसानों की फसल डूब गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी, लेकिन देर शाम तक नहर बांधी नहीं जा सकी थी। उधर, ताजपुर माइनर के भी टूटने से कई किसानों की फसल डूब गई।
दो कारों में भिड़ंत, युवक की मौत
हथिगवां इलाके के समसपुर गांव की घटना
कुंडा। हथिगवां इलाके के समसपुर के पास शुक्रवार रात दो कारों की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। हथिगवां थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के पास स्थित ढाबे के सामने दो कारों में आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में एक कार पर सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लहर का पुरवा गांव निवासी नसीम अहमद पुत्र महमूद अहमद व चंदौली जनपद के विनोद कुमार को अस्पताल भेजवाया, जहां से डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान नसीम अहमद की मौत हो गई।
पत्नी को पीटकर निकाला, लगाया सामान चोरी कर भागने का आरोप
कुंडा(ब्यूरो)। पत्नी को पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। इसके साथ ही उस पर घर का सामान उठा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। बाद में पुलिस ने दोनों को इकट्ठा किया तो मामला कुछ और ही निकला।
कोतवाली क्षेत्र के बहरिया रहवई गांव निवासी शिवबाबू ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी घर का सारा सामान लेकर जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने कहानी कुछ और बताई। बाद में दोनों को थाने में बुलाया गया तो पत्नी ने बताया कि उस पर शक करते हुए पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। इस दौरान साथ रहे बच्चों बेटी पम्मी और बेटे रवि ने भी इसकी पुष्टि की। इस पर पुलिस ने उसके पति का ही शांतिभंग में चालान कर दिया।