फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पांचवे दिन विचार शक्तिदायिनी मां स्कंद माता का हुआ पूजन

पांचवे दिन विचार शक्तिदायिनी मां स्कंद माता का हुआ पूजन

Wed, 10 Apr 2019 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पांचवे दिन विचार शक्तिदायिनी मां स्कंद माता का हुआ पूजन
फोटो-
विज्ञापन

मां स्कंद माता से मांगा सुख-समृद्धि का आशीष
नवरात्र के पांचवें दिन देवीधामों में उमड़ी भीड़, गूंजते रहे जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नवरात्र के पांचवें दिन बुधवार को पौराणिक देवीधामों में भक्तों ने शक्तिदायिनी मां स्कंद माता की विधिविधान से पूजा-अर्चना की। नारियल, चुनरी, फल व धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित कर भक्तों ने मंा से मन्नतें मांगीं। सुबह से शुरू हुए दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक चलता रहा।
मां नवदुर्गा का पांचवां स्वरूप मां स्कंद माता का है। मां के इस स्वरूप के दर्शन से भक्तों में ज्ञान और विचार शक्ति का संचार होता है। वासंतिक नवरात्र के पंाचवें दिन मां इस स्वरूप के दर्शन- पूजन को लेकर पौराणिक देवीधामों में भक्तों की भारी भीड़ रही। रानीगंज तहसील क्षेत्र के चौहर्जन गांव में सई नदी के किनारे स्थित पौराणिक बाराही देवी धाम में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतार लगी रही। महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चे भी कतार में दिखे। दर्शन-पूजन कर सभी ने मां का आशीर्वाद लिया। भंडारा भी चलता रहा। मंदिर में महिलाएं देवी गीत गाती रहीं। इसी तरह संडवाचंद्रिका स्थित पौराणिक चंद्रिकन देवी धाम में भी भक्तों की कतार लगी रही। मंदिर परिसर मातारानी के जयकारों से गूंजता रहा। भक्त मां के आगे मत्था टेकते रहे। मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का विहंगम नजारा दिखा। इसी तरह मां बेल्हादेवी धाम, मां चामुंडा, अष्टभुजा, संकटहरणी देवी धाम में भी भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

इनसेट-----------------
घरों देवीपाठ- देवीधामों में जगराता
वासंतिक नवरात्र में पूरा वातावरण देवीमय बना हुआ है। घरों में देवीपाठ हो रहे है, तो वहीं देवीधामों में जगराते आयोजित किए जा रहे हैं। रानीगंज तहसील क्षेत्र के मां बाराही देवी धाम में रात मेें स्थानीय लोग एकजुट होकर मां की महिमा से परिणित गीतों की प्रस्तुति कर रहे है। रात में क्षेत्रीय लोगों की भीड़ उमड़ रही है। देर रात तक मां के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इसी तरह चंद्रिका देवीधाम, अष्टभुजा, मां बेल्हादेवी धाम भी भक्तिमय गीतों का गायन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed