{"_id":"5c61b87fbdec22739b06a709","slug":"151549908095-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीगंज में राजकीय पॉलीटेक्निक और जीआईसी की मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीगंज में राजकीय पॉलीटेक्निक और जीआईसी की मिली मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीगंज। रानीगंज क्षेत्र के खमपुर दूबेपट्टी में राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज व दांदूपुर में राजकीय इंटर कालेज की सौगात मिली है। विधायक धीरज ओझा के प्रयास से शासन ने दोनों ही कालेजों की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है। इसके अलावा चार आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की भी स्वीकृति मिली है। इसके अलावा खरवई व बासी में राजकीय महिला डिग्री कालेज व देल्हूपुर में आईटीआई के निर्माण को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है।
रानीगंज क्षेत्र में खमपुर दूबेपट्टी गांव में राजकीय पालीटेक्निक व दांदूपुर में राजकीय इंटर कालेज, देल्हूपुर में आईटीआई व खरवई व वासी में राजकीय महिला डिग्री कालेज का प्रस्ताव भेजा गया था। क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा इसे लेकर प्रयासरत थे। इनमें से खमपुर दूबेपट्टी गांव में राजकीय पालीटेक्निक व दांदूपुर में राजकीय इंटर कालेज के लिए शासन की ओर से स्वीकृति मिल गई है। बजट भी स्वीकृत हो चुका है। विधायक धीरज ओझा ने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।