{"_id":"5c602d7fbdec225213320523","slug":"151549806975-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सडक़ के लिए फिर सडक़ पर उतरी पब्लिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सडक़ के लिए फिर सडक़ पर उतरी पब्लिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
सड़क के लिए सड़क पर उतरे लोग, लगाया जाम
सड़क निर्माण की मांग को लेकर फूटा शहरियों का गुस्सा
नया माल गोदाम रोड पर एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन, चौकी प्रभारी के समझाने पर माने
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नया मालगोदाम रोड के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को एक बार फिर लोगों का गुस्सा फूूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। भंगवा चुंगी के करीब लोगों ने जाम लगा दिया। जिससे वाहनों का आना जाना एक घंटे तक बंद रहा।
नया माल गोदाम रोड के निर्माण में हो रही देरी और रविवार को सुर्खी साइडिंग पर लगी रेक को देख कर नाराज शहरियों ने जाम लगा दिया। एक घंटे तक चले जाम के कारण क्रासिंग पर ट्रकों का जमावड़ा हो गया। जाम की खबर पर चौकी प्रभारी भंगवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। बता दें कि इसके पहले भी कई बार पब्लिक जमा लगा चुकी है। मामले की जानकारी के बाद एसडीएम सदर एसपी सिंह ने लोनिवि व नगर पालिका के अफसरों से सड़क निर्माण को लेकर होने वाली कवायद की जानकारी ली। लापरवाही बरतने वाले लोगों को फटकार भी लगाई।
फोटो-
महिला अस्पताल में जलभराव, भड़के एसडीएम
नगर पालिका कर्मचारियों को लगाई फटकार घोसियाना व बेगमवार्ड मोहल्लों में बह रहा नालों का पानी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। महिला अस्पताल में जलभराव की समस्या दूर न होने पर एसडीएम भड़क गए। रविवार को उन्होंने नगर पालिका के अफसरों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। शहर के कई मोहल्लों में भी नालों का गंदा पानी मुसीबत का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में कई दिनों से नाले का गंदा पानी बाहर नहीं निकल रहा था। जिसके लिए नगर पालिका को कई बार सीएमएस अवगत करा चुकी थी लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। शनिवार से समस्या से झेल रहे महिला अस्पताल की सीएमएस ने रैली में शामिल होने पहुंचे जिलाधिकारी के सामने मामला उठा दिया। डीएम ने प्रकरण को एसडीएम के हवाले करते हुए तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर एसपी सिंह ने नगर पालिका कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई। अवकाश का बहाना बना रहे कर्मचारियों को महिला अस्पताल में तलब किया। जहां जलनिकासी की व्यवस्था कराई गई। शहर के घोसियाना वार्ड, बेगमवार्ड, धर्मशाला वार्ड में भी नालों का गंदा पानी सड़कों पर फैला रहता है। जिससे लोगों का जीवन नारकीय बना हुआ है।
जमीन विवाद में महिला को पीटा
प्रतापगढ़। जमीन विवाद में पड़ोसियों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। नगर कोतवाली के पूरे पितई निवासी करमा देवी पत्नी इंद्रकुमार का आरोप है कि उसने जमीन का बैनामा ले रखा है। जिस पर पड़ोसी राजकुमार कब्जा नहीं करने दे रहा है। शनिवार की रात पड़ोसियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने राजकुमार समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।