फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने राजाभैया के साथ की बालू पर चलने वाली गाड़ी की सवारी

शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने राजाभैया के साथ की बालू पर चलने वाली गाड़ी की सवारी

Fri, 08 Feb 2019 07:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने राजाभैया के साथ की बालू पर चलने वाली गाड़ी की सवारी
फोटो- 29, 30
विज्ञापन

शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने राजाभैया के साथ की बालू पर चलने वाली गाड़ी की सवारी
देखा बेती तालाब और कोठी पर घूमकर की ली पेड़ पौधों की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। शैक्षिक भ्रमण में बेती कोठी पहुंचे बच्चों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप ङ्क्षसह राजा भैया ने भी रहे। उन्होंने बच्चों को अपनी बालू पर चलने वाली गाड़ी पर बैठाकर घुमाया।
कुंडा के रायल हाइज पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपना शैक्षिक भ्रमण बेती कोठी में किया। इस दौरान भारी संख्या में छात्र-छात्राएं बेती कोठी में घूमकर जानकारियां ली। इसके साथ ही राजा भैया के साथ बेती तालाब उनकी गाड़ी से गए। छात्राओं ने उनसे अपनी उत्सुकता के बारे में जानकारी भी ली। गाड़ियों से घूमे और बेती तालाब को भी देखा। इसके बाद कोठी में लगे पेड़ पौधों के बारे में भी जानकारी हासिल की। राजा भैया ने बच्चों की उत्सुकताओं को शांत किया। इस दौरान वह करीब दो घंटे से अधिक बच्चों के साथ घूमते रहे।
विज्ञापन


फोटो- 40
विधायक विनोद बने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रदेश प्रभारी
पहली बार आगमन पर जनपद की सीमा पर हुआ जमकर स्वागत
अमर उजाला ब्यूरेा
कुंडा। जनसत्ता दल ने अपनी पार्टी के विस्तार का कार्य शुरू कर दिया है। जिलों में प्रभारी की तैनाती करने के साथ ही प्रदेश प्रभारी भी चुन लिया गया। प्रदेश प्रभारी बाबागंज विधायक विनोद सरोज को बनाया गया है। प्रभारी बनने के बाद उनके प्रथम आगमन पर जनपद की सीमा पर कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने पार्टी के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को जनपदों में प्रभारियों की नियुक्ति करने के साथ ही प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त कर दिया है। कई जनपदों में जिला प्रभारियों की तैनाती करने के साथ ही प्रदेश प्रभारी बाबागंज विधायक विनोद सरेाज को बनाया है। शुक्रवार को बाबागंजगंज विधायक विनोद सरोज पार्टी के प्रदेश प्रभारी बनकर लौटे तो जनपद की सीमा ब्रह्मौली में पहले से ही तैयार खड़े कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख कालाकांकर बैजनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सिंह, बब्बू यादव, अनिल मौर्य, परियावां, मानिकपुर चेयरमैन अबू जैद, सुरेश यादव, मनोज सिंह, पप्पू, नील सिंह, बृजेश सरोज, मनोज त्रिपाठी, प्रकाश त्रिपाठी, प्रभात यादव, आनंद देव पांडेय, पवन यादव, शरद श्रीवास्तव, दाऊ पटेल, बबलू यादव, मनोज तिवारी, सूरज तिवारी, बृजेश सरोज आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed