{"_id":"5ba13eb8867a557ecc3278a6","slug":"151537294008-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं की कमी नहीं, उचित मार्गदर्शन की जरूरत ऱ् श्याम लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं की कमी नहीं, उचित मार्गदर्शन की जरूरत ऱ् श्याम लाल
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वकर्मा समाज में योग्यता और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें सही रास्ता मिले। आज का युग प्रतिस्पर्द्धा का युग है, जिसमें वे ही प्रतिभाएं आगे बढ़ पाती हैं, जो खुद को साबित करे। खुशी है कि समाज की प्रतिभाओं ने खुद को साबित कर दिखाया है। उक्त बातें विश्वकर्मा विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम लाल विश्वकर्मा ने भुवालपुर मोहनपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रतियोगिता में स्वयं को साबित करने की आवश्यकता है। हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी, जिससे सफलता मिल सके। विश्वकर्मा मंदिर खानीपुर के अध्यक्ष शिव मूर्ति विश्वकर्मा ने कहा कि हर क्षेत्र में विश्वकर्मा समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, परन्तु उपयुक्त माहौल और सुविधा न मिलने के कारण आगे नहीं बढ़ पाते। बसपा नेता कमलेश विश्वकर्मा ने कहा कि समाज को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित होकर राजनीति व अन्य क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लोक गायक हरिराम सुमन एवं दयाशंकर हलचल द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंत में आयोजक सुरजीत विश्वकर्मा ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कृष्णा विश्वकर्मा, भरत व्यास शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, बबलू, सोनू विश्वकर्मा, मतींद्र कीर्ति, रंजना विश्वकर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, शिव बहादुर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।