फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शराब की दुकान में हंगामा, एक हिरासत में

शराब की दुकान में हंगामा, एक हिरासत में

Tue, 26 Dec 2017 07:57 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान में हंगामा, एक हिरासत में
जामताली। देशी शराब की दुकान पर हंगामे की खबर पर पहुंची पुलिस जौनपुर के एक युवक को थाने उठा ले गई। गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध करते हुए दुकान बंद कराने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया। बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दुकान बंद करा दी।
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के जगनीपुर में अरुण कुमार शुक्ला की देशी शराब की दुकान है। दुकान पर सेल्समैन कैलाश सरोज काम करता है। उसका आरोप है कि जौनपुर का रहने वाला एक युवक दुकान पर पहुंचा और शराब की मांग करने लगा। रुपये मांगने पर वह आनाकानी करने लगा। सेल्समैन से घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस जौनपुर के युवक को थाने उठा ले गई। इस बीच ग्रामीण शराब की दुकान को लेकर विरोध जताने लगे। दुकान के करीब ही स्कूल और मंदिर है। लोगों का विरोध देखते हुए पुलिस ने दुकान बंद करा दी। सेल्समैन का आरोप था कि आए दिन जौनपुर के युवक दबंगई कर शराब उठा ले जाते हैं। पकड़ा गया युवक भी बिना रुपये दिए शराब मांग रहा था। इस बात की खबर मिलने पर जौनपुर से भी बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचकर घेराव करने लगे। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed