फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लू के थपेड़ों से झुलसे लोग

लू के थपेड़ों से झुलसे लोग

Mon, 29 Apr 2019 08:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
लू के  थपेड़ों से झुलसे लोग
चित्र-----
विज्ञापन

लू के थपेड़ों से झुलसे लोग
भीषण गर्मी से राहत मिलने की नहीं है उम्मीद, पारा 43 डिग्री पर स्थिर
सुबह 6.30 से 11.30 तक संचालित होंगे परिषदीय स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोगों का राह चलना दूभर कर दिया है। सोमवार को भीषण गर्मी के साथ पारा भी 43 डिग्री पर स्थिर हो गया। दोपहर में चेहरा ढककर निकलने वाले लोगों पर भी धूप भारी पड़ी। शाम पांच बजे के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप राहगीरों पर भारी पड़ रही है। सोमवार को तेज धूप और लू के थपेड़ों से चेहरा झुलस रहा था। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री पर स्थिर रहा। जबकि न्यूनतम पारा 23.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को भी जिले का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री था। इधर, धूप और लू का कहर देखकर डीएम ने जिले के एक से आठ तक के स्कूलों को सुबह 6.30 से 11.30 बजे तक कर दिया है। इससे बच्चों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


धमकी देने का लगाया आरोप
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जेठवारा इलाके के डोडपुर निवासी विधवा कृष्णा देवी का आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी प्रीती की शादी मानधाता इलाके के मदईपुर निवासी अनिल मिश्र के साथ एक साल पहले हुई थी। हैसियत के मुताबिक दहेज देने के बाद भी और मांग करने पर जेठवारा थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज होने पर आरोपी पीड़ित परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। एसपी को शिकायत पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता के निधन पर जताया दुख
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। अधिवक्ता माता प्रसाद गुप्ता, तेज बहादुर सिंह के निधन पर जूनियर बार एसोसिएशन ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ताओं ने कार्यालय में शोकसभा कर आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर लीलाधर दुबे, शेषबहादुर सिंह, मो. साजिद, कमलेश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed