फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मिलने लगी चकबंदी से बाहर किए गए गांवों की खतौनी

मिलने लगी चकबंदी से बाहर किए गए गांवों की खतौनी

Sat, 16 Mar 2019 11:29 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
मिलने लगी चकबंदी से बाहर किए गए गांवों की खतौनी
सांगीपुर (ब्यूरो)। चकबंदी से बाहर किए गए गांवों का भूलेख पोर्टल खुल गया है। अब इन गांवों की खतौनी तहसील व इंटरनेट से मिलने लगी है। सांगीपुर इलाके के मुस्तफाबाद, सिलौधी समेत लगभग दो दर्जन गांव पांच वर्ष से अधिक समय से चकबंदी प्रक्रि या के अधीन रहे हैं। पांच वर्ष से चकबंदी विभाग में सर्वे, मालियत व चक आदि न बनाने से शासन ने इन गांवों को चकबंदी से बाहर किए जाने का निर्णय लिया था। शासन के निर्णय के अनुक्रम में दो दर्जन से अधिक गांवों को चकबंदी प्रक्रिया से महीनों पहले बाहर किया गया था।
विज्ञापन


चकबंदी विभाग से राजस्व अभिलेख पुन: तहसील मुख्यालय पर भेज दिए गए। पर भूलेख पोर्टल पर यह गांव चकबंदी में ही दिखाए जा रहे थे। भूलेख पोर्टल पर चक बंदी दिखाने की वजह से इन गांवों की खतौनी तहसील मुख्यालय या फिर इंटरनेट से नहीं मिल पा रही थी। कई लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान के्र डिट कार्ड, दाखिल खारिज व जमानत जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य में लगाने के लिए खतौनी नहीं मिल पा रही थी। बताया जाता है कि तहसील मुख्यालय से अब चकबंदी से बाहर किए गांव के लोगों की खतौनी मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed