{"_id":"5c61b7d1bdec22737548b57e","slug":"141549907921-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब न भाई देखूंगा न भतीजा : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब न भाई देखूंगा न भतीजा : शिवपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। अपना दल (अद) कृष्णा गुट की न्याय रैली में आए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सोमवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बसपा सुप्रीमो मायावती को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अब न भाई देखूंगा न भतीजा। अब सिर्फ जनता को देखना है। उन्होंने कहा कि बुआ-भतीजे का गठबंधन फेल होगा। मायावती को कभी न मैंने बहन माना और न ही नेताजी ने।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी से 50 से अधिक छोटे दलों का गठबंधन हो चुका है। प्रतापगढ़ में अद कृष्णा गुट को उनकी पार्टी समर्थन देगी। शिवपाल का कहना था कि यह पार्टी जहां से भी चुनाव लड़ेगी, वहां से हम अपने प्रत्याशी नहीं खड़े करेंगे। उन्होंने कहा कि अद की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल प्रतापगढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। उनको पूरा समर्थन रहेगा।
शहर के सिटी पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता मेें भाजपा से गठबंधन के सवाल को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि भाजपा से गठबंधन संभव ही नहीं है। कांग्रेस व राजा भैया की जनसत्ता पार्टी से गठबंधन पर हामी भरी। कहा कि यदि पहल होगी, तो उन्हें कोई गुरेज नहीं है। उन्होंने कहा कि बुआ-भजीजे का गठबंधन बेमेल है। यह सफल नहीं होने वाला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इतने मुद्दे दे दिए हैं कि अब कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है। अब हम उन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को गरीबों-मजदूरों का ध्यान नहीं
कृष्णा पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री साधु हैं। वह साधुओं पर ध्यान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी किसान, गरीब, मजदूर एवं बेरोजगारों की बात करते हैं, लेकिन किसी पर ध्यान नहीं दे रहे।