फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बेल्हा से भी सप्ताह भर के भीतर दौड़ेगीं इलेक्ट्रिक ट्रेनें

बेल्हा से भी सप्ताह भर के भीतर दौड़ेगीं इलेक्ट्रिक ट्रेनें

Sun, 09 Dec 2018 07:19 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
बेल्हा से भी सप्ताह भर के भीतर दौड़ेगीं इलेक्ट्रिक ट्रेनें
बेल्हा से भी सप्ताह भर के भीतर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
विज्ञापन

15 दिसंबर को होगा ट्रायल, विद्युत लाइन में दौड़ाया गया करंट
इलेक्ट्रिक लाइन में कमियों को दूर करने में जुटे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जल्द ही बेल्हा से होकर वाराणसी जाने वाली ट्रेनें तेजी से सफर पूरा करने लगेंगी। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो इलेक्ट्रिक इंजन से चलने वाली ट्रेनें रेलवे लाइन पर फर्राटा भरेंगीं। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। रेेलवे की ओर से दौड़ाए गए विद्युत लाइन में करंट भी दौड़ाया जा चुका है। जो कमियां मिली हैं उसे दुरुस्त करने का काम तेज गति से हो रहा है।

गौरीगंज से जंघई के बीच इलेक्ट्रिक लाइन बनकर तैयार हो चुकी है। कार्यदायी संस्था की ओर से इलेक्ट्रिक लाइन में विद्युत आपूर्ति भी बहाल कर कमियों को दूर करने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक लाइन में हाईवोल्टेज करंट दिन रात दौड़ रहा है। 15 से लेकर 20 दिसंबर के बीच गौरीगंज से जंघई के बीच में इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर पहले ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद प्रतापगढ़ से चलने वाली वीपी पैसेंजर ट्रेन को इलेक्ट्रिक इंजन से रवाना किया जाएगा। सूत्रों की मानें तो बनारस से गौरीगंज को जाने वाली मालगाड़ी के साथ कुछ एक्सप्रेस ट्रेन को इलेक्ट्रिक इंजन से चलाया जाएगा। डीजल इंजन कुछ ही ट्रेनों को लेकर रेलमार्ग से गुजरेगा। आरबीएनएल के प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष शर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर को काम पूरा करने के लिए लक्ष्य मिला था। केबल बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। 15 को ही इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाकर ट्रायल किया जाएगा। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो इसके बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनें गौरीगंज से जंघई होते हुए बनारस तक चलने लगेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed