फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फोटो -21.22.23.24.25.26.27 18-49-35

फोटो -21.22.23.24.25.26.27 18-49-35

Fri, 16 Jun 2017 07:11 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
फोटो -21.22.23.24.25.26.27  18-49-35
बाघराय (ब्यूरो)। बाघराय इलाके में गुरुवार रात बाजार से लौट रही एक दलित महिला को अगवा कर लिया गया। इसके बाद ईंट से महिला का सिर कूंच दिया गया। हत्यारों ने शव नहर में फेंक दिया। रस्सी से गले दबाने का निशान मिला। घटना की सूचना मिलने पर घरवालों के साथ पुलिस मौेके पर पहुंची। मृतका के देवर की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के उमरी कोटिला गांव निवासी कल्लू सरोज पुत्र लल्लू बिजनौर में भट्ठे पर काम करता है। घर पर पत्नी शोभा देवी (30) चार बच्चों निखिल (11), नितिन (9), नितेश (6) व नंदनी (7) के साथ रहती थी। गुरुवार शाम वह लालगोपालगंज बाजार गई थी। वहां से सब्जी और दवाई आदि लेकर लौट रही थी। बताया जाता है कि छेउंगा में उसके गांव का रामसूरत यादव मिल गया। दोनों साथ घर की ओर जा रहे थे। घर के नजदीक पहुंचने पर नहर किनारे गांव के सज्जन सिंह पुत्र रघुराज प्रताप सिंह ने शोभा को रोक लिया। किसी बात को लेकर शोभा से विवाद होने लगा। अचानक उसने शोभा को डंडे से पीट दिया। इस बीच साथ रहा रामसूरत भागकर कुछ दूर पहुंचा और शोभा के घरवालों को घटना की जानकारी दी। इस पर महिला के बच्चे व देवर आदि उसे ढूंढने आए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रातभर खोजबीन के बाद सुराग नहीं लग सका। सुबह उसका क्षतविक्षत शव नहर में मिला। लाश देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के देवर रंजीत सरोज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सज्जन सिंह पुत्र रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


ईंट से महिला का सिर कूंच डाला
हत्या से पहले डंडे से पीटकर किया गया था अगवा, शव नहर में फेंका
बाघराय इलाके की घटना, देवर की तहरीर युवक पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed