फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बसपा प्रत्याशी के पास नहीं है कोई वाहन

बसपा प्रत्याशी के पास नहीं है कोई वाहन

Tue, 16 Apr 2019 09:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी के पास नहीं है कोई वाहन
बसपा प्रत्याशी के पास नहीं है कोई वाहन
विज्ञापन

पति से अधिक पत्नी छाया हैं धनवान
स्नातक पास अशोक त्रिपाठी पर दर्ज है मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी के पास कोई वाहन नहीं है। इसलिए वह किराए के वाहन से चल रहे हैं और चुनाव प्रचार भी किराए के वाहन से करेंगे। बसपा प्रत्याशी ने अपने शपथपत्र में अपराध का जिक्र करते हुए लालगंज कोतवाली में आदर्श आचार संहिता का मुकदमा दर्ज होने की बात कही है।
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर से राजकीय कालेज से स्नातक करने वाले अशोक त्रिपाठी के पास एक रिवाल्वर है। असकी कीमत करीब 40,000 रुपये बताई गई है। 45 वर्षीय बसपा प्रत्याशी ने सकल आय करीब 3,60,505.59 रुपये बताया है। 20 ग्राम सोना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तेजू में 99,438.27 रुपये और एसबीआई दिलीपपुर में 1,04,567.02 रुपये जमा हैं । 51,000 रुपये नगद है। बसपा प्रत्याशी से अधिक पत्नी छाया त्रिपाठी के नाम बैंक बैलेंस के साथ ही आभूषण भी हैं। शपथ पत्र में पत्नी के पास 16,46,296.47 रुपये होने का दावा किया है। जबकि बेटी कीर्ति त्रिपाठी के पास नगद धनराशि तो नहीं है, मगर मीरा भवन स्थित ओबीसी में 6,39,947.0 रुपये की एफडी है। बसपा प्रत्याशी की पत्नी छाया त्रिपाठी के पास 50,000 नगद, ओबीसी शाखा में 8,77946.47 जमा है, जबकि 55,323 रुपये की एफडी है। पत्नी के पास 200 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के आभूषण है, जिसकी कीमत 6,63,000 रुपये बताई गई है। वहीं बसपा प्रत्याशी ने बैंकों से करीब 72.60 लाख रुपये का कर्ज भी ले रखा है। हालांकि उन्होंने यह विवरण नहीं दिया है कि किस बैंक से और कब ऋण लिया था।
विज्ञापन

इनसेट----------
फोटो और बैंक का विवरण नहीं देने पर थमाया नोटिस
सपा-बसपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र में मानक के अनुरूप फोटो नहीं लगाने और बैंक का विवरण नहीं देने पर चुनाव अधिकारी ने नोटिस देकर पूर्ण करने का मौका दिया है। नामांकन पत्र में जो फोटो लगी हुई है, वह कैमरे के सामने की नहीं, बल्कि तिरछी है और साइज भी बड़ी है। जबकि शपथपत्र के कई खाने में बैंक का विवरण नहीं भरा गया है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उन्हें समय से जानकारी देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed