{"_id":"5cb5f965bdec22141835524d","slug":"131555429733-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशक्त लोकतंत्र के लिए शत- प्रतिशत मतदान जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशक्त लोकतंत्र के लिए शत- प्रतिशत मतदान जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशक्त लोकतंत्र के लिए शत- प्रतिशत मतदान जरूरी
शिवगढ़। श्रीराम सेवा संस्थान के तत्वाधान में पट्टी तहसील के अशोकपुर स्थित रमाकांत एकेडमी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबन्धक शेषमणि पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की सार्थकता मताधिकार में ही निहित है। हम सभी देशवासियों को लोकतंत्र में निष्ठा रखते हुये मतदान करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मतदान की शपथ भी दिलायी। इस मौके पर एसके दत्ता, नीलिमा दत्ता, अभिषेक पांडेय, सूरज व रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा
शिवगढ़। पट्टी तहसील क्षेत्र के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरौत में स्वीप व तरुण चेतना संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी व रैली का आयोजन किया गया। स्वीप प्रभारी डा. सालिकराम प्रजापति ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता जागरूकता जरूरी है। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उपराष्ट्रपति द्वारा सम्मानित मुन्नी बेगम ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए रैली, गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। प्रधानाचार्य सुनील मिश्रा ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन मो. समीम ने किया। इस अवसरी पर वीरेंद्र दुबे, बाबुल नाथ पाण्डेय, राकेश गिरी, अच्छेलाल, आजाद आलम, शकुंतला, आदि कई लोग उपस्थित रहे।
शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल जलकर राख
शिवगढ़। अलग- अलग जगहों पर बिजली की शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर कई बीघे फसल जलकर राख हो गई। जानकारी होने पर कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। देवसरा इलाके के परषद गांव निवासी अरविंद सिंह गेंहू की फसल की कटाई किए थे। फसल खेत में ही पड़ी थी। मंगलवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे फसल का भारी नुकसान हुआ। इसी तरह पट्टी रायपुर निवासी जामवंत सरोज के खेत में भी दोपहर शार्ट सर्किट से फसल जलकर राख हो गई । दमकल पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
सोनाही उपकेंद्र का फरडर जला, सैकड़ों गांव अंधेरे में
रखहा। सोनाही उपकेंद्र का इनकमिंग फीडर जलने से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है। मगर शाम तक फीडर दुरूस्त कराने की कोई पहल नहीं की गई।
मंगलवार की सुबह नौ बजे उपकेंद्र स्थित इनकमिंग फीडर से धुआं उठने लगा। यह देख कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। लाइनमैन व अन्य विद्युतकर्मियों ने मिलकर किसी तरह आग को बुझाया। मगर फीडर जलने से पूरे उपकेंद्र की आपूत ठप हो गई। इस संबंध में एक्सईएन रानीगंज से बात करने की कोशिश की गई, मोबाइल से संपर्क नहीं हो सका। राजू उमरवैशय, छेदी गुप्ता, पन्ना लाल,अंशू तिवारी सहित ग्रामीणों ने फीडर दुरूस्त कराए जाने की मांग की है।
विजिलेंस टीम की छापेमारी, तीन पर रिपोर्ट
रखहा। विद्युत विजिलेंस टीम ने कंधई इलाके में छापेमारी कर क्लीनिक समेत तीन स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। जेई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कार्रवाई से कटियामारों में हडक़ंप मच गया।विद्युत विजिलेंस टीम के अवर अभियंता शिवप्रसाद ने हेड कांस्टेबल रविकांत दुबे व संविदा कर्मियों की टीम के साथ कंधई इलाके में छापेमारी की। दीवानगंज स्थित निखिल क्लीनिक से टीम ने बिजली चोरी होते पकड़ी। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि अवर अभियंता शिवप्रसाद की तहरीर पर दीवानगंज के विजय कुमार सरोज, पूरे पांडेय के डा. विपिन जायसवाल व करनपुर खूझी के मेवालाल मौर्य के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फसल जलकर राख
संडवा चंडिका । संडवाचंद्रिका गांव में शार्ट सकट से आग लग गई। जिससे अवधेश व मनोज की 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांववालों ने समरसेबल से किसी तरह आग पर काबू पाया।