फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रतापगढ़ से लड़ूंगी चुनाव : कृष्णा पटेल

प्रतापगढ़ से लड़ूंगी चुनाव : कृष्णा पटेल

Mon, 11 Feb 2019 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ से लड़ूंगी चुनाव : कृष्णा पटेल
प्रतापगढ़। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि वह प्रतापगढ़ संसदीय सीट से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। जनता इसकी मांग कर रही है। लोगों का समर्थन देखकर यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को आईटीआई मैदान में अद द्वारा आयोजित न्याय रैली से सांसद हरिबंश सिंह गायब रहे। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही। कहा जा रहा था प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में रैली होने के कारण वह इसमें शामिल नहीं हुए। सांसद को लेकर जब अध्यक्ष की राष्ट्रीय अध्यक्ष से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह पार्टी में हैं और हमारे साथ हैं। सांसद के चुनाव लडने की बात पर उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं कि अद के चुनाव चिह्न से जो चुनाव जीता है, वही उस सीट पर लड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता का पूरा समर्थन है। उनके साथ रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने उनको पूरा समर्थन देने की बात कही। कहा कि चुनाव में पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन एवं सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि सांसद हरिबंश सिंह अद के सांसद हैं। वह अद में ही हैं। पत्रकारों ने सांसद हरिबंश सिंह द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का गुणगान करने पर सवाल किया तो राष्ट्रीय अध्यक्ष कुछ भी जवाब नहीं दे सकीं। इस सवाल पर कन्नी कटाते हुए उन्होंने कहा कि सांसद हरिबंश सिंह अद में ही हैं। अभी लखनऊ मेें वह हमारे साथ रहे। प्रेसवार्ता के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed