प्रतापगढ़ : मिठाई खाने से 13 लोग बीमार, दुकानदार हिरासत में, नमूना जांच के लिए भेजा
मीरपुर निवासी रामअभिलाष की बेटी जौनपुर जनपद के मानपुर निवासी आरती बृहस्पतिवार देर रात भाई को राखी बांधने आई थी। शुक्रवार सुबह उसने राखी बांधने के बाद बच्चों को मिठाई खिलाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीरपुर निवासी रामअभिलाष की बेटी जौनपुर जनपद के मानपुर निवासी आरती बृहस्पतिवार देर रात भाई को राखी बांधने आई थी। शुक्रवार सुबह उसने राखी बांधने के बाद बच्चों को मिठाई खिलाई। मिठाई खाने के बाद रामअभिलाष के बेटे अंकित (14), बेटी खुशी (16) व आरती की डेढ़ वर्षीय बेटी निधि की हालत बिगड़ गई।
उन्हें उल्टी दस्त होने लगी। परिजनों ने उन्हें गौरा सीएचसी में भर्ती कराया। आरती ने बताया कि उसने रामापुर बाजार स्थित रवींद्र स्वीट हाउस से मिठाई खरीदी थी। जानकारी होने पर फतनपुर पुलिस ने दुकान संचालक राहुल जायसवाल को हिरासत में ले लिया।
उधर, नंदलाल का पुरवा संडौरा निवासी श्रेया तिवारी (13) पुत्री तहसीलदार व आमापुर बेर्रा निवासी पवन कुमार (26) व रहेटुआ निवासी दीपक की दो वर्षीय बेटी नैंसी की भी विषाक्त मिठाई खाने से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। रहेटुआ और रामापुर के भी छह लोग बीमार पड़े। इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
मिठाई का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दुकानदार ने रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - धीरेंद्र सिंह, अभिहित अधिकारी
त्योहार के मौके पर बाजार में बासी और मिलावटी मिठाइयां बिकती हैं। इन मिठाइयों के सेवन से ही लोगों की तबीयत बिगड़ी है। - ओपी सिंह, अधीक्षक, सीएचसी, रानीगंज