फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1282 laborers brought from gujarat bu labor special train

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गुजरात से लाए गए 1282 मजदूर

Sat, 09 May 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
1282 laborers brought from gujarat bu labor special train
1282 laborers brought from gujarat bu labor special train - फोटो : PRATAPGARH
गुजरात से 1282 मजदूरों को लेकर दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार की रात ढाई बजे प्रतापगढ़ पहुंची। ट्रेन में जिले के 131 मजदूर सवार थे। जिन्हें भुपियामऊ स्थित आश्रय स्थल ले जाकर स्वास्थ्य की जांच करने के बाद 21 दिन क्वारंटीन रहने की हिदायत देते हुए घर भेज दिया गया। जबकि अन्य जिलों के मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें रोडवेज की 40 बसों से गृज जनपद भेजा गया। मजदूरों की विधिवत जांच और व्यवस्थित ढंग से घर भेजने के लिए डीएम डा. रुपेश कुमार, एसपी अभिषेक सिंह के साथ ही प्रशासनिक अफसरों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

गुजरात से दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन रात करीब ढाई बजे बेल्हा पहुंची। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का समय 11.40 बजे था, लेकिन वह तीन घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में प्रशासनिक अमला पहले से रेलवे स्टेशन पर डटा था। ट्रेन से उतरने वाले मजदूरों का सैनिटाइजर से हाथ साफ कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। हालांकि जांच में किसी भी मरीज में कोरोना संक्रमण के लक्ष्ण नहीं मिले। ट्रेन में सवार जिले के 131 मजदूरों को भुपियामऊ स्थित जयमंगल सिंह प्राथमिक शिक्षण संस्थान ले जाया गया, जहां गहन जांच होने के बाद राशन का किट देकर उन्हें घर भेजा गया। मजदूरों को व्यवस्थित ढंग से नाश्ता, पानी मुहैया कराने के साथ ही बसों में बैठाने तक के लिए अफसर निगरानी करते रहे। जिले के नोडल अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा, डीएम डा. रुपेश कुमार, एडीएम शत्रोहन वैश्य, पांचों तहसीलों के एसडीएम सुबह सात बजे तक स्टेशन पर डटे रहे। रोडवेज की 40 बसों के रवाना होने और जिले के मजदूरों को भुपियामऊ भेजने के बाद ही डीएम, एसपी रेलवे स्टेशन से हटे। अफसरों के जमा होने के कारण मातहत भी मजदूरों की व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन

अंदर जीआरपी, बाहर सिविल पुलिस थी तैनात
रेलवे स्टेशन के अंदर जीआरपी और बाहर सिविल पुलिस ने व्यवस्था संभाल रखी थी। मजदूरों को बाहर निकालने से लेकर बसों में बैठाने तक की व्यवस्था पुलिस की जिम्मे थी। हालांकि बसों पर मजदूरों की सूची चस्पा थी, उसी के हिसाब से मजदूरों को बैठना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

82 मजदूरों का सूची में नहीं था नाम
गुजरात प्रशासन ने जो सूची मुहैया कराई थी, उसमें 1200 मजदूरों का नाम शामिल था। मगर जिला प्रशासन ने जब यहां गिनती कराई तो 1282 मजदूर मिले। 82 मजदूर ऐसेे थे जिनका नाम ही सूची में नहीं था। हालांकि जिला प्रशासन ने सूची में नाम डालकर उन्हें उनके घर तक पहुंचाने में मदद की।
किस जनपद के कितने श्रमिक
जनपद का नाम संख्या
प्रतापगढ़ 131
अंबेडकरनगर 125
अमेठी 25
अयोध्या 27
गोंडा 05
बलरामपुर 02
आजमगढ़ 21
गाजीपुर 11
बलिया 10
बांदा 13
हमीरपुर 18
चित्रकूट 20
भदोही 85
चंदौली 09
कानपुर 32
प्रयागराज 232
जालौन 02
बाराबंकी 03
हरदोई 01
कन्नौज 02
जौनपुर 107
फतेहपुर 40
कुशीनगर 06
देवरिया 23
वाराणसी 36
सुलतानपुर 29
सिध्दार्थनगर 18
बस्ती 04
महराजगंज 10
गोरखपुर 20
सोनभद्र 15
मिर्जापुर 163
कौशांबी 07
लखीमपुर खीरी 01
लखनऊ 08
रायबरेली 08
काशगंज 08
शाहजहांपुर 16
सूरत से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर बेल्हा पहुंची तीसरी ट्रेन
गुजरात के सूरत से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर शुक्रवार की शाम तीसरी ट्रेन बेल्हा पहुंची। मजदूरों को खाने के लिए लंच पैकेट और पानी की बोतल प्रदान किया। स्वास्थ्य कर्मियों की बीस टीमों ने मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कर जांच की। हालांकि जांच में कोई भी व्यक्ति कोरोना संदिग्ध नहीं मिला।
सूरत से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन शाम को रेलवे स्टेशन पहुंची। प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए रोजवेज की 40 बसों को लगाया गया था। जिले वार बसों में नंबर चस्पा किया गया था। स्टेशन पर मौजूद डीएम डा. रुपेश कुमार, नोडल अधिकारी श्यामसुंदर शर्मा, सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने मजदूरों को खाना, पानी देने के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण पर नजर रखे हुए थे। स्टेशन पर भारी संख्या में फोर्स तैनात थी, इसलिए मजदूरों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। ट्रेन का समय 5.40 बजे का था, मगर तीन घंटे बिलंब से स्टेशन पहुंची। अफसर देर रात तक स्टेशन पर मौजूद रहकर मजदूरों को घर पहुंचाने में जुटे रहे।
सुबह छह बजे लुधियाना से आएगी ट्रेन
शनिवार की सुबह छह बजे लुधियाना से 1200 यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन आ रही है। इस ट्रेन में सवार मजदूरों को घर तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की 37 बसों की मांग की गई है।

नोडल अफसर ने बरहूपुर, मंडी और कंट्रोलरूम का किया निरीक्षण
जिले के नोडल अफसर श्यामसुंदर शर्मा ने शुक्रवार को आसपुर देवसरा के बरहूपुर, महुली मंडी और कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण करके जानकारी ली। हॉटस्पॉट एरिया बरहूपुर पहुंचकर एसडीएम पट्टी से पूरे मामले की जानकारी ली। गांव में कितने लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई है, सीएमओ से इसकी जानकारी मांगी है।

1282 laborers brought from gujarat bu labor special train

1282 laborers brought from gujarat bu labor special train- फोटो : PRATAPGARH

1282 laborers brought from gujarat bu labor special train

1282 laborers brought from gujarat bu labor special train- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed