फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मौसम खराब होने के बाद भी, भीड़ उमड़ी

मौसम खराब होने के बाद भी, भीड़ उमड़ी

Fri, 08 Feb 2019 07:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
मौसम खराब होने के बाद भी, भीड़ उमड़ी
चित्र--
विज्ञापन

मौसम खराब होने के बाद भी उमड़ी भीड़, जमकर खरीदारी
13 फरवरी तक अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल की रहेगी धूम
लोगों के उत्साह को देखते हुए बढ़ाई गई समय अवधि
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। शहर के रामलीला मैदान में चल रहे अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल का समय बढ़ाकर 13 फरवरी कर दिया गया है। मौसम खराब होने के बाद भी लोगों की भीड़ को देखते हुए फेस्टिवल का समय 13 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसके पूर्व 10 फरवरी का समय निर्धारित किया गया था। शुक्रवार को मौसम सुहाना होने से खरीदारी करने के लिए आने वाली भीड़ टिकिया, चाऊमीन और पानी के बताशे का स्वाद लेने से नहीं चूकी।
शुक्रवार को मौसम खराब होने के बाद भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुरुषों के लिए स्वटेर, जैकेट, सदरी से दुकानों पर भीड़ रही। आसाम की खास लकड़ी के बने सोफासेट, बेड, डाइनिंग टेबल और कुर्सियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, कश्मीर, दिल्ली, लुधियाना के साथ ही कानपुर और लखनऊ से आईं दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करने के लिए उमड़ पड़ी। दिन में हल्की बरसात होने के साथ बच्चे चटपटे और कुरकुरे व्यंजनों का स्वाद लेते रहे, तो महिलाएं भी घरेलू सामान खरीदने में व्यस्त रहीं। दूर-दूर से आईं दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों का मजमा लगा रहा। मेला प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि शहरी अब 13 फरवरी की शाम तक पसंदीदा सामानों की खरीदारी कर सकते हैं।
विज्ञापन


पुरवा हवाओं का रुख बदलने पर ही साफ होगा मौसम
बिन बरसात के नहीं जाएंगे आसमान में छाए बादल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आसमान में छाए बादल ऐसे जाने वाले नहीं है, यह अभी और बरसात करेंगे। फिलहाल आसमान में छाए बादल ऐसे हटने वाले नहीं है, जब तक पुरवा हवाओं का रुख नहीं बदलता है, तब तक ऐेसे ही मौसम रहने की संभावना है। हालांकि शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे, मगर बरसात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को भी पुरवा हवाएं पूरी तरह हावी रहीं। आसमान में छाए बादल पुरवा हवाओं के कारण दिन भर टिके रहे। शुक्रवार को दिन में बरसात तो नहीं हुई, मगर गुरुवार की रात में ग्रामीण इलाकों में हल्की बरसात अवश्य हुई थी। पछुवा हवाओं के निष्क्रिय होने से पुरवा शुक्रवार को पूरी तरह हावी रही। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.0 और अधिकतम तापमान 21.4 रिकार्ड दर्ज किया गया। दोपहर दो बजे तक 2.4 मिलीमीटर बरसात हुई। मौसम विशेषज्ञ सुरेंद्र प्रजापति ने बताया कि आसमान में छाए बादल हल्की बरसात कर सकते हैं। फिलहाल अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed