फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दमा-निमोनिया के मरीज बढ़े

दमा-निमोनिया के मरीज बढ़े

Sat, 13 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
दमा-निमोनिया के मरीज बढ़े
दमा-निमोनिया के मरीज बढ़े
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के कारण मासूम और बुजुर्गों की बढ़ी मुसीबत
दमा के 25, निमोनिया से पीड़ित 12 मासूम पहुंचे अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मौसम में तेजी से हुए बदलाव के कारण बुजुर्गों और मासूमों पर आफत आ गई है। दमा और निमोनिया के मरीज तेजी से बढ़े हैं। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। अकेले जिला अस्पताल में शनिवार को दमा, निमोनिया, बुखार और जुकाम के सौ से अधिक मरीज पहुंचे है।
तितली तूफान के कारण तापमान तेजी से घटा है। इससे बीमारों की संख्या बढ़ गई है। निमोनिया और दमा के मरीजों की मुसीबत बढ़ गई है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनुज चौरसिया ने बताया कि मौसम बदलने से मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के साथ ही दमा व निमोनिया के हैं। नौबस्ता की रामप्यारी, जेलरोड की कनीज फातिमा, कंधई के मधुपुर निवासी रामकिशोर, बाघराय के मुगलपुर निवासी नीतू, शुकुलपुर की रीतिका, बभनी के मान सिंह, सरायशंकर के रामजस, सिटी प्रतापगढ़ निवासी त्रिलोकी, लक्ष्मणपुर निवासी जंगबहादुर, राजगढ़ की आर्या, भगवतगंज की आरओ सिंह इलाज के लिए शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे। दमा से पीड़ित 25, निमोनिया के 12 व जुकाम-बुखार के 50 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। चिकित्सक इलाज करने के साथ मरीजों को परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो-
खेल से विकसित होती है सौहाद्र्र की भावना : एसपी
अंतर्महाविद्यालीय फुटबाल प्रतियोगिता में पीबीपीजी ने एमडीपीजी को 4-2 से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पीबीपीजी कालेज सिटी प्रतापगढ़ में दो दिवसीय अंतर्महाविद्यालीय वार्षिक फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को किया गया। पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रतिभागी खिलाडिय़ों को एसपी ने शपथ दिलाई। प्राचार्य डॉ. बजभानु सिंह ने एसपी को अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिह्न, जबकि डॉ. उपेंद्र सिंह व डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय इलाहाबाद से संबद्ध 17 महाविद्यालयों के खिलाडिय़ों ने अंतर्महाविद्यालीय फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। 18 खिलाडिय़ों को राज्य विश्वविद्यालय की टीम के लिए चुना गया। चयनित खिलाडिय़ों का कैंप पीबीपीजी कालेज में 15 ढसे 20 अक्तूबर तक चलेगा। डॉ. धर्मेद्र प् रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में पीबीपीजी कालेज की टीम ने एमडीपीजी कालेज को 4-2 के अंतर से हराया। इस अवसर पर डॉ. ब्रहमानंद प्रताप सिंह, रश्मि सिंह, श्रद्धा श्रीवास्तव, डॉ. रामराज, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, दिनेश कुमार, वंदना सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. केके सिंह, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. सीपी पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed