{"_id":"5a425d3d4f1c1bce6d8b63b4","slug":"11514298685-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ हत्याकांड की जांच करने बूढ़ेपुर पहुंचे मुख्य वन संरक्षक इलाहाबाद जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ हत्याकांड की जांच करने बूढ़ेपुर पहुंचे मुख्य वन संरक्षक इलाहाबाद जोन
Updated Tue, 26 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघराय। तेंदुआ हत्याकांड की जांच करने मंगलवार की शाम मुख्य वन संरक्षक इलाहाबाद जोन बूढ़ेपुर गांव पहुंचे। उन्होंने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसके बाद वह उस कुएं पर पहुंचे जहां पर तेंदुए को जलाया गया था। वहां के प्रधान से भी बात की और डीएफओ को जांच करने का निर्देश दिया।
बाघराय थाना क्षेत्र के बूढ़ेपुर गांव में 22 दिसम्बर को दूसरी बार तेंदुआ दिखाई दिया था। इसके चलते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई थी। खदेड़ने पर एक कुएं में जाकर छिप जाने पर लोगों ने पुआल डालकर तेंदुए को जिंदा जला दिया था। घटना के बाद वन विभाग जागा और कुएं में पानी डलवाया लेकिन उसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मंगलवार को घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए मुख्य वन संरक्षक जोन इलाहाबाद कमलेश कुमार व डीएफओ ओपी अम्बरास के साथ पहुंचे। वहां उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद कुएं के पास पहुंचकर जांच की। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान ओम प्रकाश मिश्र को भी बुलाकर पूछताछ की। कहा जो भी इसमें शामिल हों, सभी पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने इसकी जंाच डीएफओ को सौंपी। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी शिवशंकर सिंह, वन दरोगा, हरिश्चंद्र पांडेय, छोटेखान, राजकुमार आदि मौजूद रहे।