फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सरकारी तेल और निजी काम निपटा रहा उडनदस्ता

सरकारी तेल और निजी काम निपटा रहा उडनदस्ता

Tue, 23 Apr 2019 10:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
सरकारी तेल और निजी काम निपटा रहा उडनदस्ता
लाखों रुपये का उड़ा डीजल, नहीं मिली कोई सफलता
विज्ञापन

11 मार्च से सातों विधानसभाओं में कागज पर दौड़ रही टीम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए जिले की सात विधानसभाओं के लिए 21 उड़नदस्ते का गठन किया गया है। 11 मार्च से क्षेत्र में कागज पर दौड़ने वाले उड़नदस्ते ने लाखों रुपये का डीजल उड़ा दिया है, मगर कार्रवाई जीरो है। वास्तविकता तो यह है कि सरकारी तेल भराकर उडन दस्ते में शामिल लोग अपना निजी काम निपटा रहे हैं। यही वजह है कि वह अपने मिशन में सफल नहीं हो पा रहे हैं।
जिले में 11 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जनपद की सातों विधानसभाओं में तीन-तीन उड़नदस्तों का गठन कर औचक छापेमारी और 50 हजार रुपये से अधिक की नगदी लेकर चलने वालों की जांच कराने को कहा गया है। प्रत्येक विधानसभा में 24 घंटे तैनात रहने वाले उड़नदस्ते में शामिल लोगों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। उड़नदस्ते में पीडब्ल्यूडी, आरईएस, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता और अवर अभियंता शामिल हैं। इसमें से अधिकांश ऐेसे हैं जो प्रयागराज से आते-जाते हैं। ऐसे में वह प्रतिदिन आने के बजाए कभी-कभी आते हैं। आश्चर्य की बात तो यह है वह आते भले ही नहीं हैं, मगर उड़नदस्ते में शामिल रहते हैं। अधिकांश एई और जेई ऐेसे हैं, जो जांच करने के बजाए अपना विभागीय कार्य निपटा रहे हैं। हालांकि इस कार्य को भी वह सरकारी बताते हैं। उड़नदस्तों की लापरवाही के चलते जिले में अभी तक आचार संहिता उल्लंघन के एक भी मामले नहीं मिले हैं, और न ही किसी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। जबकि वास्तविकता तो यह है कि कदम-कदम पर प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं, मगर कोई भी अधिकारी देखने वाला नहीं है।
विज्ञापन


जिले में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए सातों विधानसभाओं में तीन-तीन टीमों को गठन किया गया है। 24 घंटे क्षेत्र में रहकर जांच अभियान चलाने को कहा गया है। अगर यह लोग जिम्मेदारी से कार्य नहीं कर रहे हैं तो औचक निरीक्षण करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत्रोहन वैश्य, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed