फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बैंडबाजे के साथ डायट से निकली मतदाता जागरुकता रैली

बैंडबाजे के साथ डायट से निकली मतदाता जागरुकता रैली

Tue, 23 Apr 2019 10:23 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
बैंडबाजे के साथ डायट से निकली मतदाता जागरुकता रैली
बैंडबाजे के साथ निकली मतदाता जागरूकता रैली
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिलेभर में मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान तेजी पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को डायट और यशोदानंदन हरिवंश महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया। डायट में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने बैंडबाजे के साथ रैली निकालकर 12 मई को शत- प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया।
डायट से निकली रैली का नेतृत्व प्राचार्य डॉ. ओमप्रकाश मिश्र ने किया। रैली मदाफर बाजार पहुंची, जहां लोगों से 12 मई को अपने अधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। स्वीप प्रभारी श्यामप्रकाश यादव की मौजूदगी में हुई रैली में बीएसए अशोक कुमार सिहं ने फीता काटा और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली डायट प्रतापगढ़ से चलकर मदाफरपुर बाजार तक गई, जहां पर विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया तथा निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ विंध्याचल सिंह, राकेश कनौजिया, मो. अनीस, सुनील कुमार सिंह, ललित मोहन पांडेय, गर्विता ओझा, जितेंद्र यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संडवाचंद्रिका स्थित यशोदानंदन हरिवंश डिग्री कालेज में छात्र-छात्राओं ने डॉ. बृजेश शर्मा के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता निकालकर लोगों से 12 मई को मतदान करने का आह्वान किया। रैली के पूर्व डॉ. बृजेश शर्मा ने कहा कि मतदान करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इस मौके पर अमित कुमार, विजय यादव, अनुराग मिश्रा, संतोष तिवारी, राकेश शुक्ला, करनपाल संजय सिंह, धर्मराज सिंह, हनुमान दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट----------
शहर में निकली रैली
सामाजिक इंसाफ मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद की अगुवाई में चौक घंटाघर से निकली रैली अंबेडकर चौराहे पर समाप्त हुई। रैली में शामिल लोग निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर दिनेश सिंह, मो. इब्राहीम, उस्मान, रशीद अहमद, रकीब अहमद, शकील अहमद, आजाद सिंह, राधेश्याम पाल, संतलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed