फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सूबे की 30 सीटों पर अपना दल उतारेगा प्रत्याशी : पल्लवी

सूबे की 30 सीटों पर अपना दल उतारेगा प्रत्याशी : पल्लवी

Fri, 08 Feb 2019 07:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
सूबे की 30 सीटों पर अपना दल उतारेगा प्रत्याशी : पल्लवी
फोटो
विज्ञापन

सूबे की 30 सीटों पर अपना दल उतारेगा प्रत्याशी : पल्लवी
भाजपा प्रत्याशी को घेरने के लिए 11 को आईटीआई परिसर में होगी न्याय रैली
हार्दिक पटेल, शिवपाल सिंह और कृष्णा पटेल करेंगी सभा को संबोधित
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने दावा किया है कि सूबे की 30 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारा जाएगा। जिले में भाजपा प्रत्याशी को घेरने के लिए अपना दल का गठबंधन प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा करने से साफ इनकार कर दिया कि जिले में लोकसभा प्रत्याशी कौन होगा।
अपना दल ने जिले में लोकसभा चुनाव का शंखनाद 11 फरवरी को न्याय रैली से करने का निर्णय लिया है। शहर के आईटीआई परिसर में होने वाली रैली में भाजपा की बेचैनी बढ़ाने वाले पटेल नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक पटेल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल मंच साझा करेंगी। शुक्रवार को सिंचाई डाक बंगला में पत्रकारों से बात करते हुए अपना दल की प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं, मगर हमारी प्राथमिकता किसान कमेरों की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट, मतदाता पेंशन और कृषि को उद्योग का दर्जा देने की हमारी शर्त जिसे मंजूर होगी, उससे गठबंधन पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव गंगाराम यादव, अशोक पटेल, रामसरोजन, बृजेश पटेल और दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट---------
दिल्ली के सीएम के आने की है चर्चा
आईटीआई परिसर में 11 फरवरी को अपना दल की आयोजित रैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रतिभाग करने की चर्चा है। मगर शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष पल्लवी पटेल इस सवाल से किनारा काट गई। उन्होंने कहा कि रैली में कौन-कौन आएगा, यह तो उसी दिन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 फरवरी से बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे वित्तविहीन शिक्षक
मानदेय का बजट निर्धारण नहीं होने से खफा है अध्यापक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। योगी सरकार के बजट में वित्तविहीन शिक्षकों के लिए मानदेय का निर्धारण नहीं करने से नाराज शिक्षकों ने 12 फरवरी से बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। शिक्षकों ने बैठक कर सूबे की सरकार को 11 फरवरी तक का मौका दिया है।

माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक महासभा की बैठक शुक्रवार को गौरी शंकर पांडेय इंटरमीडिएट कालेज कंधई मधुपुर में हुई बैठक में शिक्षक महासभा के अध्यक्ष लाल कृष्ण प्रताप सिंह ने वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय काटने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि अगर सरकार 11 फरवरी तक धनराशि की व्यवस्था नहीं करती है, तो 12 फरवरी से परीक्षा का बहिष्कार करने को बाध्य होगी। प्रबंधक सभा के अध्यक्ष गंगा प्रसाद पांडेय ने कहा कि शिक्षकों का हित करने के बजाय अहित हो रहा है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर शिवकांत द्यिवेदी, राजनाथ यादव, साबित अली, मनीष मारुत, पवन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, धीरज सिंह, अजीत कुमार पटेल, अभिमंयु सिंह, दिलीप मिश्र, राजेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed