{"_id":"5f89f4198ebc3e9c01280259","slug":"1084-teachers-received-appointment-letter-stopped-due-to-difference-in-coefficient-of-26-pratapgarh-news-ald289163365","type":"story","status":"publish","title_hn":"1084 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, 26 के गुणांक में अंतर आने पर रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1084 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, 26 के गुणांक में अंतर आने पर रोका
विज्ञापन
अफीम कोठी में आयोजित कार्यक्रम में अभ्यर्थी को शिक्षक नियुक्ति पत्र देते पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत
- फोटो : PRATAPGARH
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को 1084 नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जबकि 26 अभ्यर्थियों के ऑनलाइन और मूल प्रतियों के मिलान पर अंतर आने पर नियुक्ति पत्र रोक दिया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने 50 शिक्षकों अफीम कोठी में नियुक्ति पत्र दिया तो वहीं 1034 को जीआईसी में नियुक्ति पत्र वितरित किया गया।
31,277 सहायक अध्यापक भर्ती में जिले के 1084 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। जिले में 1176 अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। जिसमें से 1110 लोगों ने काउंसिलिंग कराई थी। शुक्रवार को 1084 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिले में नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए
शासन की ओर से नामित कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने एनआईसी में पांच नए शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह, नम्रता पांडेय, राजेश कुमार, हर्षिता तिवारी, शशांक पांडेय को नियुक्ति पत्र वितरित किया है। एनआईसी में डीएम डा. रूपेश कुमार, सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय मौजूद रहे। इसके बाद अफीम कोठी में आयोजित कार्यक्रम में 45 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नव नियुक्त शिक्षकों को पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्व का निवर्हन करना चाहिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने का संकल्प लिया है। उसी कड़ी में नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद संगमलाल गुप्ता, विधायक राज कुमार पाल, विनोद पांडेय मौजूद रहे। अफीम कोठी में कार्यक्रम समाप्त होने पर विधायकों ने जीआईसी में 1034 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
एलईडी स्क्रीन लगाकर सीएम के संदेश का सजीव प्रसारण किया गया। इस मौके पर एडीएम शत्रोहन वैश्य, उपशिक्षा निदेशक मो. इब्राहिम, बीएसए अशोक कुमार सिंह, बीईओ सुधीर सिंह, राम कुमार सिंह, सुशील सिंह प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
बैनर में गायब दिखे विधायक और सांसद
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लगे बैनर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और बेसिक शिक्षा मंत्री की फोटो लगी हुई थी। बैनर के ऊपर राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी की छोटी फोटो लगी थी। बैनर में जिले के विधायकों और सांसदों का न तो नाम था, और न ही कहीं पर फोटो थी।
ज्वाइन करने के लिए सात दिन का मौका
नियुक्ति पत्र पाने वाले शिक्षकों को ज्वाइन करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। ज्वाइन करने के पहले अभ्यर्थियों को सीएमओ से स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र देना होगा। 26 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र के लिए अभी इंतजार करना होगा।
आज जीआईसी में बनेगा मेडिकल प्रमाण पत्र
नियुक्ति पत्र पाने वाले 1084 शिक्षकों का मेडिकल प्रमाण पत्र शनिवार को जीआईसी में बनाया जाएगा। डीएम डा. रूपेश कुमार ने शनिवार की सुबह 10 बजे से काउंटर लगाकर नए शिक्षकों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देने का निर्देश सीएमओ को दिया है।