फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   डीएम ने संभाला मतदान कार्मियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी

डीएम ने संभाला मतदान कार्मियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी

Mon, 29 Apr 2019 08:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने संभाला मतदान कार्मियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी

विज्ञापन
डीएम, प्रेक्षक ने किया औचक निरीक्षण
दुर्घटना में हाथ टूटने के बाद भी ट्रे निंग में पहुंची गायत्री
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के संत अंथोनी इंटर कालेज में चल रहे मतदान कार्मिकों का औचक निरीक्षण करने सोमवार को डीएम और प्रेक्षक पहुंच गए। प्रेक्षक के आने के पहले डीएम प्रशिक्षण कक्षों में जाकर मतदान कार्मिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया। दुर्घटना में घायल शिक्षिका गायत्री देवी का हाथ टूटने के बाद भी वह प्रशिक्षण स्थल पर पहुंची। जहां से उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
शहर के संत अंथोनी इंटरकालेज में सोमवार को रामपुर खास विधानसभा के मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। डीएम मार्कण्डेय शाही पहुंचते ही प्रशिक्षण कक्षों में पहुंचकर सफलता का टिप्स दिया। इधर डीएम के प्रशिक्षण कक्षों में निरीक्षण का दौर प्रारंभ हुआ, तो कूलर की हवा खाने वाले अफसर भी पीछे- पीछे चल पड़े। डीएम ने कर्मचा रियों को सफलता पूर्वक चुनाव कराने का टिप्स दिया। डीएम अभी निरीक्षण कर ही रहे थे, कि प्रेक्षक जीएनएन सेकरण ने पहुंचकर प्रशिक्षण और तैयारी की जानकारी ली। प्रशिक्षण में लक्ष्मणपुर विकास खंड के मिडिल स्कूल कांछा में तैनात घायल गायत्री देवी भी पहुंची। बाइक फिसलने से घायल गायत्री ने अपनी असमर्थता जताने के बाद भी अधिकारियों ने उसे जांच के लिए सीएमओ के पास भेजा है।
विज्ञापन


पीएनबी ने बांटा 40 लाख का ऋण
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर स्थित अठेहा पीएनबी की शाखा ने 40 लाख का ऋण वितरित किया है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल प्रमुख पुष्कर तराई ने कहा कि लाभार्थी ऋण का सदुपयोग करें। जिससे बैंक और ग्राहक के बीच विश्वास का रिश्ता बना रहे। इस मौके पर वाईएन पांडेय ने ग्राहकों की संमस्याओं का निराकरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्राहक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed