फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कर्मचारियों को मतदान करने का मिला अधिकार

कर्मचारियों को मतदान करने का मिला अधिकार

Thu, 25 Apr 2019 08:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को मतदान करने का मिला अधिकार
कर्मचारियों को मतदान करने का मिला अधिकार
विज्ञापन

प्रशिक्षण में एक साथ लगेंगी बूथ के चारों कर्मचारियों की कुर्सियां
27 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है प्रशिक्षण, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के उन कर्मचारियों को मतदान करने का अधिकार पहले मिल गया है, जिनकी ड्यूटी चुनाव में लगी हुई है। 27 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने का अवसर मिलेगा। पोलिंग पा र्टियों को खोजने में कर्मचारियों को मशक्कत न करनी पड़े, इसके लिए प्रशिक्षण कक्ष में एक बूथ पर तैनात होने वाले चारों कर्मचारियों की कुर्सी एक ही स्थान पर लगी होगी। गुरुवार को डीएम ने संत अंथोनी स्कूल का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की तैयारियों का जायजा लिया।
कौशांबी संसदीय सीट और प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए मतदान कार्मिकों की ड्यूटी निर्गत कर दी गई है। कुंडा और बाबागंज विधानसभा में छह मई को और प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए 12 मई को मत डाले जाएंगे। मगर मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के दिन ही पोस्टल बैलेट से मत देने की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण में कर्मचारियों को बूथ पर तैनात होने वाले सहयोगियों को खोजने में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए डीएम ने एक बूथ पर तैनात होने वाले चारों कर्मचारियों की सीट एक साथ लगाने को कहा है। इससे फायदा यह होगा कि कर्मचारियों को यह जानकारी हो जाएगी कि उनके साथ चुनाव में कौन लगा हुआ है। इधर प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए प्रशिक्षण पत्र जारी कर दिया गया है। इन कर्मचा रियों का प्रशिक्षण 29 अप्रैल से प्रारंभ होगा। गुरुवार की शाम डीएम मार्कण्डेय शाही ने प्रशिक्षण स्थल संत अंथोनी स्कूल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर एडीएम शत्रोहन वैश्य, डायट प्राचार्य डॉ. ओपी मिश्र, डीआईओएस एसपी यादव, एसडीएम सदर विनीत उपाध्याय, डॉ. विंध्याचल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट----------
कौशांबी में 12 और बेल्हा में आठ प्रत्याशी
कौशांबी संसदीय सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं, तो प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इस तरह प्रतापगढ़ से अधिक कौशांबी में प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed