फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   खेती-किसानी पर बाधक बने नेताजी

खेती-किसानी पर बाधक बने नेताजी

Thu, 25 Apr 2019 08:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
खेती-किसानी पर बाधक बने नेताजी
खेती-किसानी में बाधक बने नेताजी
विज्ञापन

खलिहान में मड़ाई करने वाले किसानों को गिना रहे प्राथमिकता
प्रतापगढ़। जिले के किसान खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई करके अनाज समेटने में लगे हुए हैं। मगर प्रत्याशी हैं कि वह कभी खेत और तो कभी खलिहान में पहुंचकर अपनी प्राथमिकता गिना रहे हैं। दोपहर में अधिक धूप होने के कारण किसान सुबह-शाम ही गेहूं की मड़ाई कर रहे हैं। इसी समय नेता किसानों के खलिहान तक पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं।

जिले के किसान इन दिनों गेहूं के दाने को खलिहान से घर ले जाने के लिए परेशान हैं। मगर प्रत्याशी और समर्थक हैं कि वह किसानों से मिलकर समर्थन मांग रहे हैं। दोपहर में तेज धूप होने से शहर और आसपास के बाजारों में मीटिंग करते हैं। सुबह और शाम गांव-गांव पहुंचकर वोट मांग रहे हैं। गांव पहुंचने पर जब उन्हें पता चलता है कि घर में कोई नहीं है, सब लोग खलिहान में हैं तो वह वहां भी पहुंचने से परहेज नहीं करते हैं। किसानों के पैर छूकर अपने चुनाव निशान वाला पर्चा थमाकर समर्थन मांग रहे हैं। नेताजी किसानों के बीच पहुंचकर अपने पीए से मोटी वाली डायरी में गांव में क्या-क्या कार्य होना है, उसकी सूची बनाते हैं और जब चलने की बारी आती है, तब अपने लिए वोट मांगते हैं। कुछ प्रत्याशी ऐेसे हैं जो प्रधानों से विकास कार्यों की सूची मांग रहे हैं। फिलहाल प्रत्याशियों ने मतदाताओं को प्रभा वित करने के लिए भले ही नया दांव अपनाया है, मगर वह भी वास्तविकता समझ रहे हैं। इसीलिए जब वह किसानों से पूछते हैं तो अनमने ढंग से सड़क और पानी की समस्या को लिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed