{"_id":"5cae341cbdec2217210e7c20","slug":"101554920476-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वैैक्युम बे्रकर से होगा रानीगंज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब वैैक्युम बे्रकर से होगा रानीगंज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वैैक्युम ब्रेकर से होगी रानीगंज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति
ऑयल ब्रेकर से होती है विद्युत आपूर्ति, आए दिन होती है ब्रेक डाउन की समस्या
एमडी पूर्वांचल ने वैक्युम ब्रेकर लगाने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। आए दिन ब्रेक डाउन के चलते बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे रानीगंज क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है। विभाग अब दशकों पुराने आयल ब्रेकर को हटाने जा रहा है। इसकी जगह अत्याधुनिक वैक्युम ब्रेकर लगाने जा रहा है। इससे ब्रेकडाउन की समस्या समाप्त हो जाएगी। इससे पांच उपकेंद्रों की आपूर्ति सुचारू रूप से होगी। गर्मी के दिनों में क्षेत्रवासियों को विद्युत कटौती से निजात मिल जाएगी।
विद्युत स्टेशन भुपियामऊ से रानीगंज क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की जाती है। रानीगंज के क्षेत्र के पावर हाउस, तौकलपुर, खाखापुर, गौरा, पांडेयतारा सहित सभी विद्युत उपकेंद्रों की मेन सप्लाई यहीं से जुड़ी हुई है। मुख्य लाइन की आपूर्ति ऑयल ब्रेकर से होता है। ऑयल ब्रेकर बहुत ही पुराना है। यह व्यवस्था बहुत सफल नहीं है। ब्रेक डाउन होने से दो से तीन दिनों तक लोगों को विद्युत संकट से जूझना पड़ता है। आपूर्ति बहाल न होने पर उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों पर अपना गुस्सा उतारते हैं। ब्रेक डाउन की खराबी को दूर करने के लिए इलाहाबाद व लखनऊ से विशेष टेक्रिशिएन बुलवाए जाते है। गर्मी के दिनों में यह समस्या और भी विकट हो जाती है। मगर क्षेत्रवासियों को इस बार गर्मी मेें विद्युत संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। विभाग दशकों पुराने ऑयल बे्रकर को बदलने जा रहा है। इसे बदलकर अब अत्याधुनिक वैक्युम ब्रेकर लगाया जाएगा। जिससे विद्युत आपूर्ति होगी। अधिक लोड बढने पर इसमें ब्रेक डाउन की समस्या नहीं होती। यह लोड को संतुलित कर लेता है। जिससे लाइन अवरुद्ध नहीं होती है। एमडी पूर्वांचल ने इसे बदलने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए पहल शुरू कर दी गई है। अप्रैल महीने के अंतिम चरण में इसका कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिससे लोगों को गर्मी के दिनों से विद्युत कटौती की समस्या से निजात मिल जाएगी। इस बारे में अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि ऑयल ब्रेकर से आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है। जल्द ही वैक्युम ब्रेकर लगाया जाएगा। इससे ब्रेक डाउन की समस्या समाप्त हो जाएगी।