{"_id":"5a63475c4f1c1b7c268b5696","slug":"101516455772-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"266 समितियों पर नामांकन, 22 जनवरी को होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
266 समितियों पर नामांकन, 22 जनवरी को होगी जांच
Updated Sat, 20 Jan 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
266 समितियों पर नामांकन, 22 जनवरी को होगी जांच
अंतू साधन सहकारी समिति पर चुनाव स्थगित, नहीं पहुंचे चुनाव अधिकारी
वेतनभोगी समिति पर असलहों का प्रदर्शन, मतदाताओं का गायब रहा नाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़।
साधन सहकारी समिति अंतू में चुनाव अधिकारी के नहीं पहुंचने पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अंतू थाने तहरीर भेजी गई है। इधर जिले की 266 समितियों पर नामांकन में प्रत्याशियों ने अपनी ताकत दिखाई। बेसिक शिक्षा परिषद वेतनभोगी समिति में असलहों से लैस होकर प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे। समिति पर मतदाता सूची से अधिकांश लोगों के नाम गायब होने पर पूर्व अध्यक्ष ने चुनाव स्थगित करने की मांग की है।
जिले की 267 समितियों पर शनिवार को नामांकन होना था, मगर साधन सहकारी समिति अंतू में चुनाव अधिकारी सत्यानंद मौर्य के नहीं पहुंचने पर चुनाव स्थगित कर दिया गया है। सहायक निबंधक ने चुनाव अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अंतू थाने में तहरीर दी है। इस समिति पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश मिश्रा और बीडीसी सदस्य सुरेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि कुछ मतदाताओं के नाम मनमाने ढंग से गायब कर दिए गए हैं।
इधर, 266 समितियों पर प्रत्याशियों ने नामांकन में अपनी ताकत दिखाई। बेसिक शिक्षा परिषद वेतनभोगी समिति में असलहे लहराए गए। समिति के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने चुनाव आयोग को भेजे शिकायत में मतदाता सूची में अधिकांश लोगों के नाम गायब होने और आरक्षण में मनमानी बरतने का आरोप लगाया है। सहायक निबंधक अरविंद प्रकाश ने बताया कि 22 जनवरी को 10 से 01 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 23 जनवरी को 10 से 01 बजे तक नाम वापस लिए जाएंगे। एक बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और 29 जनवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन
पृथ्वीगंज बाजार के संवाददाता के मुताबिक साधन सहकारी समिति शर्मा क्षेत्र पंचायत पट्टी में 9 सदस्यों के चयन के लिए अशोक कुमार सिंह, अश्वनी सिंह, शिवा देवी, हलधर दुबे सहित 9 सदस्यों ने पर्चा भरा। इससे सभी सदस्यों का निर्विरोध चयन तय माना जा रहा है।
जेठवारा प्रतिनिधि के अनुसार मानधाता की साधन सहकारी समिति हैसी परजी में सदस्य पद के लिए जियालाल हरिजन, धरमपुर भागीरथी, शोभीपुर से साधुराम यादव, वैशपुर से इंद्रकली, हैसी जयचंद्र से रामदेव सिंह, लालजी सिंह, लिलोली से शोभा देवी का निर्विरोध चयन तय माना जा रहा है। वही हैसी परजी से देवेंद्र प्रताप सिंह, केदारनाथ सिंह, करम सिंह, रामनरेश समेत चार लोगों ने अपना-अपना पर्चा दाखिल कर चुनावी लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। इस मौके पर चुनाव अधिकारी प्रवेश कुमार एडीओ एसटी, सचिव राम सिंह मौजूद रहे।