फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1.85 lakhs robbed from Tiny branch operator in Raniganj

रानीगंज में टाइनी शाखा संचालक से 1.

Thu, 10 Oct 2019 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
1.85 lakhs robbed from Tiny branch operator in Raniganj
लूट का शिकार चंद्रमा प्रसाद पटेल। - फोटो : PRATAPGARH
बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े दुस्साहस का परिचय देते हुए टाइनी शाखा संचालक से 1.85 लाख रुपये लूट लिए। दो बाइक पर सवार चार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद प्रयागराज सीमा की ओर भाग निकले। सूचना के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश देती रही, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। एसपी अभिषेक सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के लपकन निवासी चंद्रमा प्रसाद विश्वकर्मा ने बैंक आफ बड़ौदा की सुलतानपुर शाखा से टाइनी शाखा ले रखी है। शेखूपुर में वह शाखा का संचालन करते हैं। बुधवार की शाम दिनभर की जमा व निकासी के बाद चंद्रमा 1.85 लाख रुपये बैंक में जमा करने के लिए बाइक से निकला। करीब दो किमी बाद शारदा सहायक नहर के करीब दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन

बाइक रोकते ही बदमाशों ने तमंचा सटा दिया और उससे रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। चंद्रमा के विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। जिससे वह शांत हो गया। बेखौफ बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर प्रयागराज की ओर भाग निकले। बैग में लैपटॉप व ग्राहकों के कागजात भी रखे थे। जिले की सीमा पर हुई लूट की घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में एसओ रानीगंज मौके पर पहुंचे। चंद्रमा से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में प्रयागराज की ओर भागे। सीमा पर पुलिस चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में सीओ रानीगंज बबिता सिंह और एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद हुंचे। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे। संचालक से पूछताछ कर बदमाशों की खबर भेजे जाने तक एएसपी रानीगंज थाने में डटे हुए हैं।

रानीगंज थाने के शेखूपुर के समीप टाइनी शाखा संचालक से लूट की घटना के बाद जुटी भीड़।

रानीगंज थाने के शेखूपुर के समीप टाइनी शाखा संचालक से लूट की घटना के बाद जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed