{"_id":"5f738f118ebc3e9be04ea902","slug":"posters-will-be-put-on-the-intersections-of-15-criminals-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौराहों पर लगेंगे 15 अपराधियों के पोस्टर, महिला संबंधी अपराधों में हैं लिप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौराहों पर लगेंगे 15 अपराधियों के पोस्टर, महिला संबंधी अपराधों में हैं लिप्त
Wed, 30 Sep 2020 12:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:59 PM IST
सार
कहां कितने अपराधी किए गए चिह्नित
प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट- 15
प्रतापगढ़- 9, महोबा-16, हमीरपुर- 19
विज्ञापन
प्रयागराज में चौराहों पर लगेंगे अपराधियों के पोस्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला संबंधी अपराधों में लिप्त पाए गए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। शासन के निर्देश पर जिले में ऐसे 15 अपराधियों को चिह्नित किया गया है, जिनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगवाए जाएंगे। यह सभी पांच से 25 वर्ष तक के कारावास की सजा से दंडित किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने बीते बृहस्पतिवार को महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों से छेड़खानी, दुर्व्यवहार, अपराध, यौन अपराध करने वालों के प्रति सख्त कार्रवाई करने और उनके पोस्टर चौराहों पर लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रदेश भर में ऐसे अपराधियों को चिह्नित करने का काम शुरू किया गया। इसी क्रम में एडीजी प्रयागराज के निर्देश पर जोन के भी आठ जिलों में महिला अपराधों में लिप्त अपराधियों की सूची तैयार कराई गई है।
सूत्रों के मुताबिक, इनमें कुल 119 अपराधियों के नाम शामिल हैं, जो विभिन्न महिला अपराधों में न्यायालय से सजा पा चुके हैं। बात प्रयागराज की करें तो यहां ऐसे 15 अपराधी चिह्नित किए गए हैं, जो 5 से 25 साल तक के कारावास व जुर्माने की सजा से दंडित किए जा चुके हैं।

सूची में चार अपराधी पॉक्सो के
जिले में जिन 15 अपराधियों की सूची तैयार की गई है, उनमें चार पॉक्सो (प्रिवेंशन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेेस) के तहत दर्ज मामलों में दोषसिद्ध हो चुके हैं। इसके अलावा चिह्नित किए गए 11 अन्य अपराधी बलात्कार, सामूहिक दुष्कर्म व महिला संबंधी अन्य अपराधों में सजा पा चुके हैं।- महिला अपराधों में लिप्त जोन के कुल 119 सजायाफ्ता अपराधियों को चिह्नित किया गया है। मुख्यालय की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद इनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगवाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। प्रेमप्रकाश, एडीजी जोन प्रयागराज