फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   post of tgt-pgt will be declared soon

टीजीटी-पीजीटी वालों को मिलेगी नौकरी

Wed, 25 Dec 2013 08:17 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 25 Dec 2013 08:17 AM IST
विज्ञापन
post of tgt-pgt will be declared soon

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातकों को नए साल का तोहफा दे दिया है। चयन बोर्ड प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में खाली शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर के अंत तक पदों की घोषणा कर देगा।

विज्ञापन


चयन बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. आशाराम की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में प्रधानाचार्य के पदों पर साक्षात्कार 21 जनवरी से कराने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


चयन बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. देवकी नंदन शर्मा के निधन के बाद पद की जिम्मेदारी संभालने वाले वरिष्ठ सदस्य डॉ.आशाराम ने पहली बैठक में ही दो वर्ष से पदों के इंतजार में बैठे प्रशिक्षित स्नातकों के लिए नए साल का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन बोर्ड अब तक अलग-अलग जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से मिले पदों का सत्यापन करवाकर दिसंबर के अंत तक टीजीटी-पीजीटी के पदों की घोषणा करेगा। इस बात की पुष्टि चयन बोर्ड के सचिव हृदयराम आजाद ने की।

पूर्व अध्यक्ष डॉ. देवकी नंदन शर्मा ने चयन बोर्ड के अध्यक्ष का पद भार ग्रहण करने के बाद से ही ऑनलाइन प्रक्रिया के साथ कंप्यूटर के प्रयोग को बढ़ावा दिया था। इसी के क्रम में बोर्ड की ओर से इस बार शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का फैसला किया गया था।


इसका चयन बोर्ड के ही कुछ सदस्यों की ओर से विरोध भी किया गया था, अब उनके निधन के बाद शासन की मंजूरी नहीं मिलने की बात कहकर ऑनलाइन आवेदन के फैसले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अब आवेदक पुरानी प्रक्रिया से ही आवेदन कर सकेंगे। चयन बोर्ड के सचिव हृदयराम आजाद ने बताया कि प्रधानाचार्य के पदों के लिए साक्षात्कार 21 जनवरी से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed