फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   policemen beaten in up

यूपी: थाने में घुसकर पुलिस वालों को पीटा

Sun, 22 Sep 2013 08:09 AM IST
अमर उजाला, बरेली
अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 22 Sep 2013 08:09 AM IST
विज्ञापन
policemen beaten in up

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने प्रशासन की अनुमति लिए बगैर कार्यक्रम करने से रोका तो जय गुरुदेव के समर्थक गुंडई पर उतर आए। शनिवार को दोपहर के वक्त हाथों में डंडे लेकर 30-35 समर्थक थाना बारादरी में घुस गए और पुलिस पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


थाने में चौकी इंचार्जों के साथ बैठक कर रहे इंस्पेक्टर शोरशराबा सुनकर बाहर निकले तो उन्हें कॉलर पकड़कर खींच लिया और उसके बाद चौकी इंचार्जों पर भी डंडे चलाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


एक दारोगा समेत कई पुलिस वाले इसमें चोटिल हो गए। बाद में पुलिस ने भी जय गुरुदेव समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। थाने में घुसे 23 समर्थकों को दबोचकर अंदर भी कर दिया गया। भीड़ ने इंस्पेक्टर और जगतपुर चौकी इंचार्ज अरुण कुमार चतुर्वेदी का बिल्ला भी नोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जय गुरुदेव के समर्थकों के दो गुट हैं। इनमें स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह नाम का एक गुट जय गुरुदेव को जीवित मानता है, जबकि दूसरे गुट जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था का मानना है कि वह मई 2012 में परलोक सिधार चुके हैं।

स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह गुट ने शनिवार को जोगी नवादा में वनखंडी नाथ मंदिर के पास रामलीला मैदान में आम सभा का आयोजन किया था जिसका समय दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक रखा गया था।

सुबह 10 बजे से दो टेंपो पर लाउडस्पीकर लगाकर शहर में इस कार्यक्रम का प्रचार किया जा रहा था। दूसरे गुट के लोग इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। उन्होंने पुलिस से लिखित शिकायत भी की थी।


कार्यक्रम के लिए चूंकि जिला प्रशासन की अनुमति नहीं ली गई थी इसलिए पुलिस ने लाउडस्पीकर उतरवाकर टेंपो थाना बारादरी में खड़ा करा लिया।

जोगीनवादा में भी कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही रुकवा दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे स्वाधीन भारत विधिक सत्याग्रह गुट के 30-35 जय गुरुदेव समर्थक छह गाड़ियों में बारादरी थाने जा धमके। हाथों में डंडे और नीले झंडे लिए इन समर्थकों ने गाड़ी से उतरते ही पुलिस को गालियां देनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed