{"_id":"5dd26fbf8ebc3e54990b09bd","slug":"policeman-sacked-for-drinking-alcohol-while-on-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर उत्पात मचाना सिपाही को पड़ा महंगा, बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर उत्पात मचाना सिपाही को पड़ा महंगा, बर्खास्त
Mon, 18 Nov 2019 03:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 18 Nov 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव के दौरान सहारनपुर ड्यूटी करने गए सिपाही अजय कांत राय शराब ने नशे में धुत होकर रायफल छोड़ उत्पात मचाया था। मेडिकल और विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर शनिवार देर रात एसएसपी ने उसे बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन
बीते मई में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दौरान चौक थाने का सिपाही अजय कांत राय सुरक्षा व्यवस्था संबंधी ड्यूटी के लिए सहारनपुर गया था। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने रविवार को बताया कि सहारनपुर की पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार सिपाही अजय कांत राय ड्यूटी छोड़ कर शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन
नशे में उसने जमकर उत्पात मचाया था। इस तरह का काम करके सिपाही ने अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरती और पुलिस महकमे की छवि धूमिल की, इसलिए सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्य आरक्षी निलंबित, दो लाइन हाजिर
सिगरा थाने में तैनात मुख्य आरक्षी जियालाल यादव को रविवार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। वहीं, भेलूपुर थाने की दुर्गाकुंड चौकी के मुख्य आरक्षी दिलीप यादव और खोजवां चौकी के सिपाही राकेश कुमार खरवार को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपी ने बताया कि तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।