{"_id":"e8aa8eb9953bf8aecc9b2d326bff0e6c","slug":"police-solve-haji-alim-wife-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले बेटों ने की थी रेहाना की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेले बेटों ने की थी रेहाना की हत्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Oct 2013 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बुलंदशहर के विधायक हाजी अलीम की दूसरी पत्नी रेहाना की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। अलीम के बेटों दानिश (26) और अनस (22) ने कार के ड्राइवर नदीम (30) के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने नदीम को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। बेटों की तलाश में आधा दर्जन टीमें दिल्ली, मेरठ, बुलंदशहर समेत अन्य जगह भेजी गई हैं। दोनों बेटे पहली पत्नी से हैं।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला अतिरिक्त पुलिस आयुक्त वीवी चौधरी ने बताया कि घटना के समय अलीम के बड़े बेटे दानिश व छोटे बेटे अनस और एक अन्य शख्स के मोबाइल की लोकेशन रेहाना के घर के पास मिली।
विज्ञापन
रेहाना को जब दफनाया गया था उस समय दोनों बेटे वहां नहीं थे। विधायक व परिवार को पूछताछ के लिए बुलाने पर भी दोनों नहीं आए। इस बीच पुलिस ने मेरठ से नदीम को गिरफ्तार कर लिया।
नदीम ने बताया कि तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। नदीम, दानिश के बिजनेस पार्टनर आरिफ का ड्राइवर है। अक्सर दानिश उसे साथ ले जाता था। घटना वाले दिन आरिफ से कहकर नदीम को बुलंदशहर बुलाया गया।
वहां नदीम को योजना में शामिल किया गया। दानिश ने नदीम को पांच लाख रुपये देने का वादा किया था।
वारदात वाले दिन 8 अक्तूबर की शाम को तीनों टाटा सफारी कार से रेहाना के घर पहुंचे।
अनस ने दरवाजा खुलवाया। दानिश व नदीम भी घर में दाखिल हो गए। दानिश ने पिस्टल से रेहाना को गोली मार दी। इसके बाद नदीम ने चाकू से रेहाना पर ताबड़तोड़ वार किए।
वारदात के बाद नदीम ने दानिश को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और अनस को बुलंदशहर छोड़ा। इसके बाद नदीम वापस मेरठ आ गया। दानिश उसी दिन से फरार है।
जब अनस को पता चला की पुलिस ने उसे भी पूछताछ के लिए बुलाया है तो वह भी फरार हो गया।