फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Police denied in work, the first choice of legislators

काम में नकारा दरोगा, विधायकों की पहली पसंद

Tue, 04 Mar 2014 11:30 PM IST
Updated Tue, 04 Mar 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police denied in work, the first choice of legislators

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले जिले के थानों में व्यापक फेरबदल शुरू हो गया। माननीयों ने मंगलवार को आनन-फानन अपने मोहरे सेट करा लिए। एसएसपी ने सात थानेदार समेत 10 दरोगाओं के तबादले किए।

विज्ञापन


कानून व्यवस्था में नाकारा माने जाने वाले दरोगा विधायकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। कइयों को उन्होंने कुछ दिन पहले ही तैनात करा लिया था। एसएसपी ने कोतवाली के इंस्पेक्टर एनके भटनागर को क्राइम ब्रांच, रिट सेल प्रभारी सुभाष तोमर को कोतवाली थाने का इंस्पेक्टर बनाया। क्राइम ब्रांच से एसएन सिंह को बिलारी भेजा, लेकिन शाम को उन्हें वापस बुला लिया। बिलारी के एसओ चंद्रपाल यादव का भी तबादला निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन

कानून की एबीसीडी भी नहीं जानते कुछ?

Police denied in work, the first choice of legislators

भगतपुर से दुर्गेश मिश्रा को मूंढापांडे थाने का एसओ, पुलिस लाइन से शहरोज अनवर को भगतपुर एसओ, अरविंद मोहन शर्मा को कांठ से मझोला थाने की कमान दी गई। शिशुपाल शर्मा को मझोला से नागफनी एसओ, ओमकार सिंह को क्राइम ब्रांच से कांठ का एसओ बनाया गया।

नागफनी से नीरज को चुनाव कार्यालय भेजा। जबकि राधेश्याम को मूंढापांडे एसओ से बिलारी का एसएसआई बनाया गया। एसएसपी आशुतोष कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था की दृष्टि से तबादले किए गए हैं। जनहित में इनकी जरूरत थी। जबकि जानकारों की मानें तो कई थानेदार कानून व्यवस्था का ककहरा भी नहीं जानते।

मंगलवार सुबह जारी हुई सूची के अनुसार बिलारी थाने से चंद्रपाल यादव को हटाकर उनके स्थान पर क्राइम ब्रांच से एसएन सिंह को भेजा गया था। लेकिन इसके बाद चंद्रपाल को वापस बुलाने के लिए विधायक ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। सूत्रों की मानें तो कप्तान को सुबह से शाम तक कई फोन करवाए। आखिर में चंद्रपाल यादव को बिलारी थाने की कमान दोबारा दे दी गई।

गौरतलब है कि इससे पहले एक विधायक ने कुंदरकी के एसओ पंकज यादव को वापस बुलाने के लिए कप्तान के बंगले पर बाकायदा धरना दे दिया था। उनका तर्क था कि चुनाव में वही दरोगा उन्हें फायदा पहुंचाएंगे।

चार थानों के पोलिंग बूथों से कोई नाम नहीं

Police denied in work, the first choice of legislators

मिलीभगत करके माननीयों ने लोकसभा चुनाव में मुश्किलें खड़ी करने वाले संभावित लोगों की सूची को भी बदलवा दिया। कांठ, कोतवाली, भोजपुर, गलशहीद, मैनाठेर थाना क्षेत्रों से जो सूचना आई, उसे देखकर अफसर भी दंग हैं। इन थानेदारों ने अपने यहां के किसी भी पोलिंग बूथ पर मतदान को प्रभावित कर सकने वाले लोगों के होने की जानकारी नहीं भेजी।

हिस्ट्रीशीटरों का नाम दबा गई पुलिस
अपने क्षेत्र से किसी भी व्यक्ति का नाम न भेजने वाले थानेदार हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को भी बचा गए। चुनाव में अब उनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं होगी। बता दें कि गलशहीद, कोतवाली, हजरतनगर गढ़ी आदि थाना क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटरों की काफी संख्या है। थाने और चौकी के बोर्डों पर उनके नाम भी लिखे हैं। लेकिन आगामी चुनाव में थानेदार उन्हें भी खतरा नहीं मान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed