{"_id":"5ba242d5867a557eca09109d","slug":"police-declare-red-corner-notice-against-740-people-for-first-time-due-to-muharram","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहली बार मोहर्रम पर पुलिस ने 740 लोगों को जारी किए रेड कार्ड नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पहली बार मोहर्रम पर पुलिस ने 740 लोगों को जारी किए रेड कार्ड नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सम्भल
Updated Wed, 19 Sep 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसलमानों के पर्मुख त्योहार मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरा सतर्कता बरत रही है। इसके लिए प्रदेश के सम्भल जिले में पुलिस ने पहली बार 740 लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ रेड कार्ड नोटिस जारी किया है। पुलिस को आशंका है कि यह लोग शांति व्यवस्था में खलल डाल सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि मोहर्रम पर पहली बार रेड कार्ड नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के मौके पर जिले में कोई उपद्रव या अनचाही घटना न हो इसके लिए उन लोगों को चिह्नित किया गया जो शांति भंग कर सकते हैं। ऐसे 740 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के 11 पुलिस थानों में रेड कार्ड नोटिस जारी किए गए हैं। असमोली थाने में सर्वाधिक 430 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं। दूसरे नंबर पर हयात नगर थाना है जहां 105 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें बहजोई, कुदफतेहगढ़, बनियाथेर, गुन्नौर व राजपुरा शामिल हैं। वहीं, चंदौसी में ऐसे लोगों की संख्या 15 है, जिन्हें नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 107/116 अपराध प्रक्रिया संहिता के तहत 1727 और 740 लोगों के खिलाफ रेड कार्ड नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी को जिले के सभी थानों में चिह्नित किया गया है। ताकि त्योहार पर किसी तरह की मुश्किल न खड़ी हो। कहा कि मोहर्रम के नौके पर अगर कोई आपत्तिजनक घटना को अंजाम देने या नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा को पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई अराजकता की स्थिति न उत्पन्न हो इसलिए यह कार्रवाई की गई है।
इनपुट : भाषा