फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   PM Modi Visit To UP: Will Modi prove to be a game changer once again In Uttar Pradesh Election 2022

पीएम के यूपी में तूफानी दौरे: अगले महीने में उत्तर प्रदेश को कई सौगातें देंगे, क्या एक बार फिर गेमचेंजर साबित होंगे मोदी?

Sat, 11 Dec 2021 10:52 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Sat, 11 Dec 2021 10:52 PM IST
सार

शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बलरामपुर में सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण किया। दो दिन बाद 13 और 14 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने के लिए वे बनारस में रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिली जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर को बनारस में होने वाले महापौर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi Visit To UP: Will Modi prove to be a game changer once again In Uttar Pradesh Election 2022
पीएम मोदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के तूफानी दौरे पर हैं। यह लाजिमी भी है क्योंकि चुनाव किसी भी राज्य में हों भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में सबसे दमदार चेहरा मोदी ही माने जाते हैं। भाजपा के रणनीतिकार भी इसे बखूबी जानते हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इसी वजह से भाजपा ने अगले एक महीने में प्रधानमंत्री मोदी के उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ दौरे तय किए हैं। लक्ष्य है चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मुखातिब हो सकें और तमाम योजनाओं को आगे बढ़ा सकें।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में शामिल एक वरिष्ठ पदाधिकारी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निश्चित तौर पर एक बड़े नेता और गेमचेंजर साबित होंगे। यही वजह है कि चुनावी अधिसूचना जारी होने से पहले मोदी के ज्यादा से ज्यादा दौरे उत्तर प्रदेश में योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए तय किए गए हैं। 
विज्ञापन


शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बलरामपुर में सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण किया। दो दिन बाद 13 और 14 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने के लिए वे बनारस में रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मिली जानकारी के मुताबिक 17 दिसंबर को बनारस में होने वाले महापौर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अगले दिन 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करने के लिए शाहजहांपुर पहुंचेंगे। अभी तक की तय योजना के मुताबिक 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री कानपुर में मेट्रो की सेवा की शुरुआत भी करेंगे। यह तो सभी कार्यक्रम दिसंबर में हैं।



जनवरी के दूसरे सप्ताह में अधिसूचना जारी हो जाएगी
भारतीय जनता पार्टी की रणनीति बनाने वाले केंद्रीय नेतृत्व के एक बड़े पदाधिकारी के मुताबिक अनुमान है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाएगी। ऐसे में कोशिश है कि अधिसूचना जारी होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ और ऐसे दौरे तय किए जा सके जिसमें योजनाओं का शिलान्यास और लोकर्पण शामिल हो। तय योजना के मुताबिक, जनवरी के पहले सप्ताह में बुंदेलखंड एक्सप्रेस का भी लोकार्पण होना है। उसके बाद अभी तक के तय कार्यक्रमों के मुताबिक जनवरी के दूसरे सप्ताह की शुरुआत में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा की एक रैली प्रस्तावित है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसके अलावा चार अन्य कार्यक्रम भी जनवरी के दूसरे सप्ताह तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलग-अलग योजनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित हैं।


14 सितंबर से लेकर अब तक 9 बार यूपी का दौरा कर चुके
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 सितंबर से लेकर अब तक 9 बार उत्तर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी विकास की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करके लोगों में न सिर्फ डेवलपमेंट बल्कि भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक एजेंडे को भी फिट करने की पूरी कोशिश करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश में सबसे पहले 14 सितंबर को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। उसके बाद 5 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया। 20 अक्टूबर को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। जबकि उसके 5 दिन बाद 25 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर से उन्होंने आठ मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया था। उसके बाद 16 नवंबर को उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का सुल्तानपुर में लोकार्पण किया। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का शिलान्यास किया।

पूरा फोकस उत्तर प्रदेश पर
दिल्ली विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश के चुनावों पर नजर रखने वाले प्रोफेसर रामनरेश त्यागी कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिस तरीके से रैलियां और कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं उससे इन चुनावों की अहमियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वे कहते हैं आप इसको अगर दूसरे नजरिए से देखें तो सिर्फ चुनाव उत्तर प्रदेश में ही नहीं हो रहे हैं। चार अन्य राज्यों में भी चुनाव हो रहे हैं जिसमें पंजाब, उत्तराखंड और गोवा बहुत महत्वपूर्ण राज्य हैं। बावजूद इसके प्रधानमंत्री का पूरा फोकस उत्तर प्रदेश पर है और सबसे ज्यादा रैलियां भी उनकी उत्तर प्रदेश में हो रही हैं। राजनैतिक विश्लेषक प्रोफेसर जीडी शुक्ला कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इतने दौरे और प्रस्तावित दौरे इस बात की तस्दीक करते हैं कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के चुनावों में नरेंद्र मोदी सबसे बड़ा चेहरा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed