{"_id":"57a789a825d6b0123e0a7be3925902f8","slug":"yuvak-ki-maut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ता काटने से घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ता काटने से घायल युवक की मौत
पीलीभीत/माधोटांडा
Updated Tue, 03 Feb 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्ता काटने के बाद रैबीज का इंजेक्शन न लगवाने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम रंपुरा फकीरे निवासी 40 वर्षीय भगवानदास को करीब डेढ़ माह पूर्व गांव के ही किसी कुत्ते ने काट लिया था। इस पर उसने रैबीज के इंजेक्शन एवं इलाज नहीं कराया। कुछ दिन ठीक रहने के बाद शनिवार से उसकी हालत बिगड़ने लगी। रविवार रात को उसकी मौत हो गई।
भगवानदास की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण पत्नी संगीता और तीन बच्चों के आगे रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। उनका रो-रो बुरा हाल है। मृतक के भाई मोतीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिस पर पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है।